6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दवा लेने गए युवक की रेलवे साइडिंग में मिली गला कटी लाश, पास ही गिरी पड़ी थी बाइक

Murder: रेलवे साइडिंग के रोड पर ही किसी ने धारदार हथियार से प्रहार कर कर दी हत्या, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Apr 2024, 4:33 PM IST

Murder

Young man murder and police on the spot

दतिमा मोड़. Murder: करंजी चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक शुक्रवार की अलसुबह अपने लिए दवा लेने गया था। इसी बीच उसकी गला कटी लाश रेलवे साइडिंग में पड़ी मिली। धारदार हथियार से किसी ने उसका गला काट दिया था। उसकी बाइक भी पास में ही गिरी पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। बताया जा रहा है कि गांव के ही किसी व्यक्ति से उसका जमीन संबंधी विवाद भी था। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम दतिमा निवासी सुकुल साय राजवाड़े पिता महिपत 45 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपनी बाइक से हाइड्रोसिल बीमारी की दवा लेने करंजी रेलवे साइडिंग की ओर गया था।

इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी गला कटी लाश साइडिंग के पास की कच्ची सडक़ पर देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना करंजी चौकी में दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं सूचना मिलते ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर व डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मामले की जांच की। युवक का धारदार हथियार से गला काटा गया था।

यह भी पढ़ें: किशोरी की संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकी मिली लाश, परिजन बोले- हत्या कर लटकाया, सुसाइड नोट पर भी उठाया सवाल


जमीन संबंधी था विवाद
घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन सहित गांव वालों का हुजूम भी घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन संबंधी विवाद कुछ दिनों से चल रहा था।

इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता ने 2 साथियों के साथ मिलकर बीमा एजेंट को लूटा, मदद के नाम पर था रुकवाया, तीनों गिरफ्तार


पीएम पश्चात परिजन को सौंपा गया शव
हत्या की खबर मिलते ही सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो, सीएसपी एसएस पैंकरा, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे भी मौके पर पहुंची थीं।

इधर पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पीएम पश्चात शव उन्होंने परिजन को सौंप दिया। युवक की हत्या से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।