6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Biju Dasan died: नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन का आकस्मिक निधन, दोस्तों के साथ गए थे टूर पर और हो गई अनहोनी

Biju Dasan died: नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक का माहौल, पत्नी हैं पार्षद, नागपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Sep 2024, 4:37 PM IST

Biju Dasan died

Jarhi Nagar Panchayat president Biju Dasan

जरही. Biju Dasan died: सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बीजू दासन का 59 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे (Biju Dasan died) दोस्तों के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने निकले थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 3-4 दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे हृदयाघात से उनका निधन हो गया।

नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बीजू दासन (Biju Dasan died) अपने मित्रों के साथ टूर पर निकले थे। जहां उन्हें अचानक सीने में जकडऩ व घबराहट महसूस होने के बाद दोस्तों ने नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। 3 दिन पहले उन्हें चिकित्सकों के परामर्श के बाद पेसमेकर भी लगाया गया था।

लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत बिगड़ती चली गई और 18 सितंबर को शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। हंसमुख, मिलनसार छवि के धनी जरही ऊर्जा नगर निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन के आकस्मिक निधन से नगर में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

यह भी पढ़ें:2 CAF jawans died: Video: खाने में मिर्च नहीं देने पर CAF जवान ने सर्विस रायफल से की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 जवानों की मौत, 1 गंभीर

दूसरी बार चुने गए थे नपं अध्यक्ष

बीजू दासन (Biju Dasan died) अपने पीछे पत्नी निशा दासन व 2 पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव केरल में होगा। स्व. बीजू दासन वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष तो थे ही, इससे पूर्व भी उन्होंने पंचवर्षीय कार्यकाल में नगर पंचायत के अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा किया था।

Biju Dasan Died: पत्नी भी हैं पार्षद

स्व. बीजू दासन की पत्नी निशा बीजू दासन भी वर्तमान में नगर पंचायत जरही में वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद हैं। उनके असामयिक निधन को कांग्रेसी नेताओं समेत वहां के स्थानीय लोगों द्वारा जरही सहित जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।