अंबिकापुर

Video: बड़ी मुश्किल से साहब को मनाई हूं, आज सिर्फ इसी काम के लिए आई हूं, रिश्वत मांगते महिला पटवारी का वीडियो वायरल

Bribe demand video viral: सोशल मीडिया (Social Media) में वीडियो वायरल होते ही कलक्टर ने महिला पटवारी को किया सस्पेंड (Suspend), ग्रामीण भाइयों से रुपए की कर रही थी डिमांड
2 min read
Patwari demanding bribe video viral
Woman Patwari who demanded bribe

अंबिकापुर. सरकारी अफसरों व उनके मातहतों द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगना आम बात हो गई है। बिना चढ़ावा चढ़ाए मजाल है कि आम आदमी का कोई काम हो जाए। राजस्व विभाग में रिश्वत की डिमांड कुछ ज्यादा ही है। कई पटवारी, आरआई रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं।

शिक्षा विभाग का भी वही हाल है। इसी कड़ी में लुंड्रा क्षेत्र में पदस्थ एक महिला पटवारी का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से जब यह वीडियो कलक्टर तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल पटवारी को सस्पेंड कर दिया।

गौरतलब है कि लुंड्रा तहसील के ससौली ग्राम में पदस्थ पटवारी पूनम टोप्पो ने फौती नामांतरण व बी-1 में नाम सुधार करने के एवज में ग्रामीण भाइयों से रुपए की डिमांड की थी। महिला पटवारी रुपए की किश्त लेने पहुंची थी।

उसने ग्रामीण से कहा कि साहब भी मांग रहे हैं, इतने में बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाई हूं। मेरे लिए भी तो कुछ बचना चाहिए। आज बस मैं इसी काम के लिए आई हूं। फिर छुट्टी चली जाऊंगी तो तुम्हारा काम अटक जाएगा।


ग्रामीण ने खुद बनाया वीडियो
महिला पटवारी का रिश्वत मांगते वीडियो (Patwari demanding Bribe) पीडि़त ग्रामीण ने खुद बनाया है। वीडियो में महिला पटवारी से ग्रामीण कह रहा है कि बहुत ज्यादा डिमांड है। इस पर महिला पटवारी कहती है कि मैंने तो पहले ही बता दिया था, बार-बार एक ही चीज को पूछते हो, अच्छा नहीं लगता है।


कलक्टर ने किया सस्पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद सरगुजा कलक्टर संजीव कुमार झा (Surguja Collector)ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लुंड्रा के ससौली ग्राम में पदस्थ पटवारी पूनम टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय लुंड्रा रहेगा। वीडियो 21 सितंबर की देर शाम वायरल हुआ था।

Published on:
22 Sept 2021 02:47 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद