अंबिकापुर

Car accident: एनएच पर रेलिंग तोड़ते खाई में गिरी कार, मंत्रालय में पदस्थ अवर सचिव, 2 महिलाएं समेत 5 घायल, 3 गंभीर

Car accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर से लगे अलकापुरी के पास मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Car accident: एनएच पर रेलिंग तोड़ते खाई में गिरी कार, मंत्रालय में पदस्थ अवर सचिव, 2 महिलाएं समेत 5 घायल, 3 गंभीर
Car fell in ditch

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर रविवार की दोपहर उदयपुर से लगे ग्राम अलकापुरी के सत्खनना नाला के पास तेज रफ्तार कार (Car accident) रेलिंग से टकराते हुए 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मंत्रालय में पदस्थ अवर सचिव, 2 महिलाएं समेत 5 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि पिता-पुत्र को भी चोटें लगी हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। सभी विदाई पार्टी से रायपुर लौट रहे थे।

Injured women and others

रायपुर के मऊ गंज थाना क्षेत्र निवासी जेरोम टोप्पो 47 वर्ष मंत्रालय में अवर सचिव के रूप में पदस्थ हैं। वे अंबिकापुर के नमनाकला स्थित एक विदाई पार्टी में शामिल होने आए थे। विदाई पार्टी से रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे वे स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 एनएन 2339 में सवार होकर रायपुर (Car accident) जाने निकले थे।

Car accident

उनके साथ कार में राहुल टोप्पो व उसका पुत्र अमन तिर्की, एलिजाबेथ तथा एक अन्य महिला भी सवार थे। कार अमन तिर्की चला रहा था। पांचों दोपहर करीब 12.30 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक-130 पर उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी से लगे सत्खनना नाला के पास पहुंचे ही थे कि मोड़ पर कार रेलिंग को तोड़ते हुए 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Car accident: अवर सचिव व 2 महिलाएं बेहोश

कार पलटते समय सवार सभी दरवाजा खुलने से बाहर गिरे। हादसे (Car accident) में अवर सचिव जेरोम टोप्पो समेत दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं, जबकि पिता-पुत्र को भी चोटें आईं।

Car accident

हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

Updated on:
02 Feb 2025 07:57 pm
Published on:
02 Feb 2025 07:57 pm
Also Read
View All
Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट