अंबिकापुर

4 वर्षीय मासूम और दोस्त को बाइक में बैठाकर हवा से बातें कर रहा था नाबालिग, अचानक हुए कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान

Causes of road accident : मासूम और बाइक चला रहे नाबालिग की मौके पर ही हो गई मौत जबकि 16 वर्षीय दोस्त का गंभीर हालत में चल रहा इलाज
2 min read
Road accident
Road accident

अंबिकापुर. 16 वर्षीय एक नाबालिग अपने घर के 4 वर्षीय मासूम और दोस्त को बाइक पर बैठाकर मंगलवार की सुबह तेज गति (Causes of road accident) से जा रहा था। अचानक सड़क किनारे डिवाइडरों से बाइक टकराते हुए खेत में घुस गई। हादसे में बाइक चालक व मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को संजीवनी की मदद से तत्काल अस्पताल (Causes of road accident) भेजा गया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शवों को पीएम के लिए भिजवाया। मासूम व नाबालिग की मौत से उनके घरवाले सदमे में हैं।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ से लगे ग्राम सरनाडीह निवासी दिलीप १६ वर्ष बाइक क्रमांक सीजी 15 सीजे- 3967 पर घर के कही 4 वर्षीय सत्यम व अपने दोस्त 16 वर्षीय मुड़वार राम को बैठाकर सोमवार की सुबह घूमने निकला था।

वह काफी तेज गति से बाइक (Causes of road accident) चला रहा था, इसी बीच शंकरगढ़ पावर हाउस के पास सड़क किनारे लगे डिवाइडरों से बाइक टकराते हुए खेत में घुस गई। हादसे में दिलीप और सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुड़वार राम गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस ने पीएम के लिए भेजा अस्पताल
गंभीर रूप से घायल (Road accident) मुड़वार राम को इलाज के लिए तथा दिलीप व सत्यम के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इधर घटना के बाद से मृतकों के परिजन में मातम पसर गया है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
17 Jul 2019 06:01 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष