अंबिकापुर

CG Online Fraud: मोबाइल हैक कर युवती के सगे संबंधियों से 1.25 लाख ठगी, दो आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार

CG Online Fraud: कोरियर पहुंचाने का झांसा देकर एक विशेष नंबर पर कॉल करने को कहा गया था, कॉल करने के बाद उन्होंने मोबाइल कर लिया था हैक
2 min read
CG Online Fraud: Two held for duping Rs 1.25 lakh

CG Online Fraud. कोरियर पहुंचाने की बात कहकर अंबिकापुर की एक युवती का मोबाइल हैक कर लिया गया था। इसके बाद उसके वाट्सएप का उपयोग कर उसके संबंधितों को मैसेज कर 1 लाख 25 हजार रुपए ठगी की गई थी। पीडि़ता की बहन की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

शहर के विजय मार्ग निवासी दीक्षा अग्रवाल की बड़ी बहन के मोबाइल पर 13 मई को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था और उसे कोरियर पहुंचाने का झांसा दिया था। इस दौरान उसे एक विशेष नंबर दिया गया और कॉल करने बोला गया था।

युवती द्वारा दिए गए विशेष नंबर पर कॉल करने पर एमएमआई कोड जनरेट होने का नोटिफिकेशन आया और उसका मोबाइल हैक (CG Online Fraud Mobile Hacked) कर लिया गया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती के वाट्सएप का उपयोग कर उसके सगे-संबंधितों को मैसेज कर पैसा भेजने का आग्रह किया गया।

CG Online Fraud: युवती को आवश्यकता है, समझकर उसके संबंधितों ने कुल 1 लाख 25 हजार रुपए दिए गए विभिन्न नंबरों व बार कोड पर भेज दिए थे। ठगी की रिपोर्ट युवती की बहन दीक्षा अग्रवाल ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।

CG Online Fraud: जमशेदपुर से 2 युवक गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हेेतु टीम झारखंड के जमशेदपुर रवाना हुई थी। पुलिस ने आरोपी गणेश महाकुड (23) निवासी सान्को साईं रोड क्रमांक 4 मान्गो पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर झारखण्ड व कसफ अली (21) निवासी मान्गो आजादनगर करली रोड क्रमांक 6 पूर्वी सिंहभूम टाटानगर जमशेदपुर झारखण्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
20 May 2024 09:43 am
Published on:
17 May 2024 09:09 pm
Also Read
View All
Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट