अंबिकापुर

CG strike: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय 100 से अधिक कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

CG strike: श्रम सम्मान राशि नहीं मिलने का कर रहे विरोध, काम बंद-कलम बंद की तर्ज पर पहले दिन अनियमित कर्मचारियों ने की थी सांकेतिक हड़ताल
2 min read
CG strike

अंबिकापुर. CG strike: श्रम सम्मान राशि नहीं मिलने से नाराज संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सोमवार को सांकेतिक विरोध जताया। कर्मचारी पहले दिन काम बंद, कलम बंद की तर्ज पर सांकेतिक हड़ताल पर रहे। वहीं मंगलवार से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल (CG strike) पर जाने की चेतावनी दी है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में 100 अधिक अनियमित कर्मचारी कार्यरत हैं।

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अनियमित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विक्की सोनी ने बताया कि प्रदेश की पिछले सरकार द्वारा 2023 में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दर में दैनिक-मासिक वेतन पर कार्यरत कुशल, अद्र्धकुशल व अकुशल कर्मचारियों को वेतन के अतिरिक्त 4 हजार रुपए मासिक दर से श्रम सम्मान राशि दिया जाएगा।

शासन के निर्देश पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित कर्मचारियों को दो माह तक श्रम सम्मान राशि का भुगतान किया गया था। बाद में विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद की बैठक आहूत कर बिना नियम के तहत इसे बंद कर दिया गया है।

अध्यक्ष विक्की सोनी का कहना है कि जबकि प्रदेश के अन्य विभाग व विश्वविद्यालय में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दर में दैनिक-मासिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि का लाभ मिल रहा है।

100 कर्मचारी हैं कार्यरत

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कलेक्टर दर पर करीब 100 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो कि अल्प वेतन में अपना जीवनयापन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा श्रम सम्मान निधि से मिलने वाली राशि से वंचित रखने से कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी 5 अगस्त को काम बंद, कलम बंद की तर्ज पर सांकेतिक हड़ताल पर रहे। वहीं 6 अगस्त से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल (CG strike) पर जाने की चेतावनी दी है।

Updated on:
06 Aug 2024 03:42 pm
Published on:
06 Aug 2024 03:42 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष