अंबिकापुर

CG waterfall incident: लिबरा वॉटरफॉल में डूबकर शहर के युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, भाग निकले दोस्त

CG waterfall incident: शहर से लगे दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिबरा वाटरफॉल में पहले भी हो चुके हैं हादसे, सुरक्षा की दृष्टि से करा दिया गया था बंद
less than 1 minute read
CG waterfall incident

अंबिकापुर. CG waterfall incident: अंबिकापुर से लगे लिबरा वॉटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ वॉटरफॉल में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह डूब गया, वहीं उसके दोस्त बचाने की बजाय उसे छोडक़र भाग गए। सूचना पर पहुंची दरिमा पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शहर के गांधीनगर वार्ड क्रमांक 3 सोनी मोहल्ला निवासी अन्नू द्विवेदी उम्र 30 वर्ष बुधवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ मिनी गोवा कहे जाने वाला लिबरा वॉटरफॉल में नहाने गया था। वहां भीषण गर्मी में आनंद लेने के लिए सभी नहा रहे थे। नहाने के दौरान अन्नू वॉटरफॉल में डूब गया।

यह देख उसके दोस्त वहां से भाग गए। (CG waterfall incident) सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से अन्नू द्विवेदी को बाहर निकाला और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था।

ग्रामीणों ने काफी दिनों तक करा दिया था बंद

लिबरा वॉटरफॉल (Libra waterfall) में पूर्व में भी डूबकर मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले 1 वर्षों में यह दूसरी घटना है। गत वर्ष एक युवती की मौत हो जाने के बाद वहां जाने के लिए ग्रामीणों ने प्रतिबंध लगा दिया था।

उसके बाद से काफी समय तक लोगों का वहा जाना बंद था। समय बीतने के साथ इस वर्ष फिर से भारी संख्या में युवक-युवतियों का वहां पहुंचना शुरू हो गया था।

Updated on:
29 May 2024 08:59 pm
Published on:
29 May 2024 08:59 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क