अंबिकापुर

कांग्रेस-बसपा समेत इन 16 प्रत्याशियों ने नहीं बताया कि अब तक चुनाव में कितना किया खर्च, मांगा जवाब

3 विधानसभा क्षेत्र के 16 प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी की नोटिस, 14 नवंबर को उपस्थित नहीं होने पर कराई जा सकती है एफआईआर
less than 1 minute read
EC
Election commission

अंबिकापुर. सरगुजा जिला अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा, अंबिकापुर एवं सीतापुर के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले 16 प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि संबंधित प्रत्याशियों अथवा उनके व्यय एजेंट को 10 नवंबर को व्यय लेखा प्रस्तुत करने हेतु सूचित किया किया गया था, किन्तु प्रत्याशी अथवा उनके व्यय एजेंट द्वारा निर्धारित तिथि को व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया।


रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रत्याशियों को 14 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच स्वयं अथवा एजेंट के माध्यम से निर्वाचन व्यय लेखा एवं अन्य सुसंगत अभिलेखों के साथ निर्वाचन व्यय लेखा टीम के समक्ष उपस्थित होने कहा गया है।

रिटर्निंग अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रत्याशी अथवा उनके एजेंट निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होते हैं तो संबंधित प्रत्याशी के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 (झ) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की जाएगी एवं निर्वाचन अभियान के लिए वाहन आदि के उपयोग की अनुमति भी वापस ले ली जाएगी।


इन्हें दी गई नोटिस
लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इस आशय का नोटिस कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रीतम राम, बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी माया भगत, निर्दलीय प्रत्याशी चैनसाय किण्डो, निरंजन बरवा, पारसनाथ लकड़ा, भरत सिंह मरावी, रामकुमार सिंह, सुनाराम एक्का एवं सुमित्रा सिंह पैकरा को जारी किया गया है।

इसी प्रकार अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कच्छप, शिवसेना पार्टी के प्रत्याशी शरद त्रिपाठी, निर्दलीय प्रत्याशी मुस्कान रजक एवं विजय कुमार पैकरा तथा सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल राम तिग्गा, गोपाल राम लकड़ा एवं शांति प्रकाश को जारी किया गया है।

Updated on:
13 Nov 2018 04:55 pm
Published on:
13 Nov 2018 04:55 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष