30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय बनाने किचन में घुसी महिला के साथ हो गया बड़ा हादसा, 5 दिन बाद हो गई मौत

गैस चुल्हा जलाने के दौरान आ गई थी आग की चपेट में, पहले से चालू था गैस का बटन

less than 1 minute read
Google source verification
Dead body

Dead body

अंबिकापुर. 5 दिन पूर्व एक महिला अपने घर में गैस चुल्हे पर चाय बनाने के दौरान आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गैस चुल्हे का बटन पहले से ऑन था और महिला ने माचिस जला दी।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इदरीपाठ निवासी 28 वर्षीय केवरी बाई पति विष्णु राम को उज्ज्वला गैस योजना के तहत गैस मिला था। उसे अच्छे से गैस चुल्हा का उपयोग करने नहीं आता था। 5 दिन पूर्व वह चाय बनाने के लिए किचन में घुसी और गैस चुल्हा जलाने लगी।

उसने जैसे ही माचिस जलाई अचानक उसके कपड़े में आग पकड़ ली। बताया जा रहा है कि गैस चुल्हा का बटन पहले से ऑन था। इससे महिला आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं कमरे में पड़ा सामान भी जल गया। परिजनों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया तो उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग