अंबिकापुर

CM Road Show: Video: सीएम विष्णुदेव साय का अंबिकापुर शहर में रोड शो, मंत्री-विधायक भी रहे शामिल

CM Road Show: फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठकर शहर के मुख्य मार्गों पर निकले, अंबिकापुर निगम के मेयर प्रत्याशी व पार्षदों के पक्ष में कर रहे प्रचार-प्रसार

2 min read
CM Road show in Ambikapur

अंबिकापुर। सीएम विष्णुदेव साय अंबिकापुर में पहुंच चुके हैं। शहर में उन्होंने रोड शो (CM Road Show) निकाला। सीएम फूलों से सुसज्जित वाहन में सवार होकर पुलिस कंट्रोल रूम से निकले। उनके साथ वाहन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, मेयर प्रत्याशी मंजूषा भगत सवार थे। सभी हाथ जोडक़र शहर की जनता का अभिवादन करते रहे।

सीएम का रोड शो (CM Road Show) पुलिस कंट्रोल रूम से निकलकर स्कूल रोड, महामाया चौक, देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक के पास पहुंचा। यहां सीएम आमसभा में शामिल हुए।

यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि इस बार भी नगर निगम चुनाव में झूठा, लबरा व भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को मौका नहीं देना है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव (CM Road Show) में जनता ने मौका दिया था, लेकिन 5 सालों में इन्होंने भ्रष्टाचार में पूरा समय बिताया।

इसमें पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, रेत घोटाला, महादेव सट्टा ऐप घोटाला शामिल हैं। शराब घोटाले में शामिल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने खुद को अनपढ़ बताया था। उन्हें कांग्रेस ने मोहरा बनाकर भारी भ्रष्टाचार किया। सभा में

नजूल भूमि पर काबिज लोगों को देंगे पट्टा

सीएम (CM Road Show) ने कहा कि यदि निगम में हमारी सरकार बनती है तो यहां के लोगों की वर्षों पुरानी पट्टे की मांग को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि पर वर्र्षों से काबिज लोगों को भू-स्वामित्व का पट्टा देंगे।

वहीं महिलाओं के नाम से प्रॉपर्टी पर टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिनका समेकित कर लंबे समय से लंबित है, उनका एकमुश्त समाधान किया जाएगा।

CM Road Show: गांधीनगर में भी होगी आमसभा

सीएम विष्णु देव साय घड़ी चौक पर आयोजित आमसभा (CM Road Show) में शामिल होने के बाद शहर के गांधीनगर स्थित गांधी चौक पर भी शाम 4 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

Updated on:
07 Feb 2025 04:53 pm
Published on:
07 Feb 2025 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर