अंबिकापुर

पुलिस क्वार्टर में संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक की लाश, पत्नी गई थी मायके और 2 दिन से बंद था दरवाजा

Constable death: घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एडिशनल एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर, 36 घंटे पहले मौत की पुष्टि
2 min read
पुलिस क्वार्टर में संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक की लाश, पत्नी गई थी मायके और 2 दिन से बंद था दरवाजा
Constable Mahesh Chauhan

अंबिकापुर. पुलिस आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में आरक्षक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आरक्षक तीन दिन से क्वार्टर में अकेले था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी।

दो दिन से क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस दरवाजा तोडक़र अंदर घुसी तो आरक्षक का शव बाथरूम के पास मिला। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।


जशपुर के तपकरा निवासी 40 वर्षीय महेश चौहान पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह पुलिस लाइन ग्राउंड के पास पुलिस क्वार्टर में पत्नी के साथ रहता था। 3 दिन पूर्व पत्नी शहर के ही सिंचाई कॉलोनी स्थित अपने मायके चली गई थी। इस दौरान आरक्षक क्वार्टर में अकेले था।

दो दिन से क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्वार्टर का दरवाजा तोडक़र अंदर घुसी तो आरक्षक का शव बाथरूम के पास गिरा पड़ा था।

इसकी सूचना उन्होंने आला अधिकारियों को दी। सूचना पर एडिशनल एसपी ओम चंदेल व सीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की। (Constable death)

एसपी भी पहुंचे घटनास्थल, 36 घंटे पहले हुई मौत
कुछ देर बाद एसपी आशुतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। फॉरेसिंक एक्सपर्ट को भी बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच के बाद बताया कि आरक्षक की मौत 36 घंटे पूर्व ही हो गई है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आरक्षक की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

सरगुजा पुलिस से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Surguja Police

Published on:
25 Jan 2020 07:20 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष