अंबिकापुर

कोरोना की वजह से कई परिवारों ने आगे बढ़ा दी बेटे-बेटियों की शादी की तारीख, शादी घर की बुकिंग भी कराई रद्द

Coronavirus: लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने लोगों ने 6 माह तक के लिए टाली शादी, बिना बारात के शादी लगती है फीकी
2 min read
कोरोना की वजह से कई परिवारों ने आगे बढ़ा दी बेटे-बेटियों की शादी की तारीख, शादी घर की बुकिंग भी कराई रद्द
Marriage

अंबिकापुर. 14 अपै्रल को खरमास समाप्त होते ही शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू होने वाला है, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप ने इसमें फिलहाल खलल डाल दिया है। जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी, 10 दिन बाद शादी का दिन तय था, उस परिवार में असमंजस बना हुआ है।

इस तरह की बंदी व महामारी के बीच शादी कैसे होगी, इसकी चिंता परिवार को सता रही है। बिना बारात व रिश्तेदारों के हर शादी फीकी लगती है। इस असमंजस को देखते हुए शहर के कई लोगों ने अपनी बेटे-बेटी की शादी का दिन कुछ दिनों के लिए टाल दिया। कइयों ने नवंबर दिसंबर में शादी करने का प्लान बना लिया है।


कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। देश में भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

एक स्थान पर समूह बनाकर काफी संख्या में लोगों को जमा होने पर रोक लगाई गई है। इस बीच 14 अपै्रल के बाद शादी का मुहूर्त शुरू होने जा रहा है। शादी-विवाह में काफी संख्या में रिश्तेदार, दोस्त शामिल होते हैं। इसे लेकर जिस घर में शादी है वे लोग असमंजस में पड़े हुए हैं।

इन परिस्थिति को देखते हुए दोनों पक्ष के लोग चर्चा कर विवाह का कार्यक्रम नवंबर-दिसंबर तक के लिए टाल रहे हैं। कई लोगों ने शादी का कार्यक्रम 2021 के लिए टाल दिया है।


कई घरों में 17 अपै्रल को थी शादी
शहर के कई घरों में १७ अपै्रल की शादी के लिए शुभ मुहूर्त तय था। इसके लिए सभी लोगों ने पूरी तैयारी भी कर ली थी, पर लॉकडाउन व कोराना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों ने शादी का शुभ मुहूर्त ६ महीने के लिए टाल दिया है।


शादी घर की बुकिंग भी कैंसिल
जिस घर में अपै्रल व मई में शादी होनी थी, उन्हांने पहले से ही शादी घर, लॉज, कैटरिंग, डीजे, घोड़ी, बैंड-बाजे की बुकिंग पहले ही कर दी थी। इधर कोरोना व लॉकडाउन के असमंजस के कारण शादी टाल दी गई है। इस कारण शादी घरों की बुकिंग भी कैंसिल की जा रही है।


ये हैं शुभ मुहूर्त की तिथियां
अपै्रल- 16, 17, 25, 26
मई- 1, 2, 4, 5, 6, 15, 17, 18, 19, 23
जून- 11, 15, 17, 27, 29, 30

Published on:
05 Apr 2020 02:47 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी