3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस के खतरे के बीच पूर्व पार्षद ने हॉटल में दी बेटे की शादी की भव्य पार्टी, अमेरिका, दुबई से भी शामिल हुए लोग, मचा हडक़ंप

Coronavirus: सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में मचा हडक़ंप, समझाइश के बाद भी पार्टी नहीं की गई बंद तो पूर्व पार्षद व होटल संचालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Mar 2020, 6:07 PM IST

कोरोना वायरस के खतरे के बीच पूर्व पार्षद ने हॉटल में दी बेटे की शादी की भव्य पार्टी, अमेरिका, दुबई से भी शामिल हुए लोग, मचा हडक़ंप

Hotel grand basant pic

अंबिकापुर. इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे से जूझ रहा है। डब्ल्यूएचओ ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। महामारी से बचने के लिए केंद्र से लेकर राज्य शासन द्वारा एडवाइजरी जारी कर तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। सरगुजा जिले में भी धारा 144 लागू है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश की शहर के कुछ जागरुक लोगों द्वारा ही धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

रविवार को प्रतिबंध के बावजूद अंबिकापुर के ग्रांड बसंत होटल में पूर्व पार्षद द्वारा अपने बेटे की शादी की भव्य पार्टी दी गई। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इसकी जानकारी लगते ही जिला प्रशासन व पुलिस की टीम बंद कराने पहुंची। इसके बावजूद पार्टी बंद नहीं की गई।

इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व पार्षद व होटल संचालक के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि शादी पार्टी में अमेरिका, दुबई व लखनऊ से भी लोग शामिल हुए। इन सबकी भी पहचान कराई जा रही है।


कोरोना वायरस (Coronavirus) से लोगों को बचाने शासन के निर्देश पर जिले में धारा १४४ लागू है। एक स्थान पर 5 से अधिक लोगों की एक स्थान पर एकजुटता पर प्रतिबंध है। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, चौपार्टी, मॉल व अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद करा दिया गया है।

इसके बावजूद शहर के पूर्व पार्षद इरफान सिद्दीकी व ग्रांड बसंत होटल के संचालक केके अग्रवाल द्वारा खुलेआम शासन के इस आदेश की धज्जियां उड़ाई गईं। रविवार को इरफान सिद्दीकी के बेटे की शादी का पार्टी का आयोजन ग्रांड बसंत में किया गया था। प्रतिबंध के बावजूद भी होटल के संचालक केके अग्रवाल द्वारा पार्टी के लिए स्थान उपलब्ध कराया गया था। (Marriage party)


कलक्टर के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कोतवाली टीआई विलियम टोप्पो को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने कलक्टर को मामले से अवगत करवाया। कलक्टर के निर्देश पर टीआई अपनी टीम के साथ होटल ग्रांड बसंत पहुंचे और समझाइश दी। इसके बावजूद पार्टी बंद नहीं की गई।

होटल के मालिक केके अग्रवाल व इरफान सिद्दीकी द्वारा यह जानते हुए भी कि पार्टी के आयोजन से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है, पार्टी का आयोजन किया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पूर्व पार्षद इरफान सिद्दीकी व केके अग्रवाल के खिलाफ धारा 188, 269, 270 महामारी अधिनियम १८९७ की धारा ३ के तहत अपराध दर्ज किया।


पार्टी में शामिल लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच
जिला प्रशासन द्वारा होटल में पार्टी किए जाने की जानकारी सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया को दे दी गई है। सीएमएचओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पार्टी में शामिल हुए लोगों की तलाश व पहचान कर रही है। पहचान कर सभी को क्वेरिंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार पार्टी में कुछ लोग अमेरिका, दुबई व लखनऊ से भी शामिल होने आए थे।

अंबिकापुर में कोरोना वायरस से जुड़ीं खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- coronavirus /a>