3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vending Zone: वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन के नियम होंगे सख्त, अंबिकापुर निगम ने लिया फैसला, ठेले-गुमटियों की होगी गिनती

Ambikapur Nagar Nigam: बाजार विभाग की सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णय, दीपावली और छठ पूजा के बाद लागू होंगे नए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 3 Nov 2026, 8:08 PM IST

Ambikapur Nagar Nigam News

Vending Zone, बाजार विभाग की बैठक में लिए गए निर्णय (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर में बाजारों को व्यवस्थित करने और यातायात जाम की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन के नियमों का सख्ती (Strict rules) से पालन कराएगा। दीपावली और छठ पूजा के बाद नए निर्देशों को पूरी तरह लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ठेले-गुमटियों की गणना, वेंडिंग जोन का पुनर्गठन और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

महापौर मंजूषा भगत (Mayor Manjusha Bhagat) और सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी के मार्गदर्शन में निगम आयुक्त विनय अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को प्रभारी बाजार विभाग अनिता रविंद्र गुप्त 'भारती' के नेतृत्व में बाजार विभाग की सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें बाजारों को व्यवस्थित करने और वेंडर व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक में बाजार विभाग के सलाहकार समिति में मुख्य रूप से पार्षद शैलेश सिंह सिंह, अशोक सोनवानी, विमला सोनी, जे. कुजूर, सालेम केरकेट्टा, बाजार विभाग के प्रभारी अमरेश सिंह, शशांक दुबे, अखिलेश पांडेय, राजा सिद्धार्थ शर्मा, शैलेंद्र उपाध्याय चंदन यादव और निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नो वेंडिंग जोन में होगी कार्रवाई

कला केंद्र, सर्किट हाउस, आकाशवाणी, उर्सुलाइन स्कूल, सदर रोड, गुदरी बाजार चौक, चौपाटी, जैन मंदिर, दुर्गाबाड़ी, पुराना बस डिपो और अस्पताल के आसपास सहित यातायात प्रभावित क्षेत्रों में अतिक्रमण रोकने पर चर्चा हुई। ऐसे स्थानों पर ठेले-गुमटियों को व्यवस्थित कर वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।

चौपाटी (Ambikapur Choupatty) में केवल आवंटित दुकानदारों को ही व्यवसाय की अनुमति देने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कला केंद्र के आवंटन में पारदर्शिता, भगवानपुर में निर्माणाधीन बाजार का व्यवस्थित आवंटन और प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास पौनी-पसारी योजना की दुकानों पर भी चर्चा हुई। निगम के उडऩदस्ते को नो वेंडिंग जोन का नियमित निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया।

ठेले-गुमटियों की होगी गणना

नियमों का पालन करने वाले स्थायी और चलित ठेले-गुमटियों की गणना कर उन्हें परिचय पत्र देने का प्रस्ताव रखा गया। सब्जी बाजारों में स्थायी और अस्थायी रूप से बैठने वाले व्यवसायियों का भी सर्वे होगा। नो वेंडिंग जोन (No Vending Zone) में दुकान लगाने वालों की पहचान कर उन्हें व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की योजना है। सभी पंजीकृत वेंडरों को शुल्क प्रविष्टि पुस्तिका देने और शुल्क वसूली की रसीद पर निगम की मुहर अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया। बेदखली शुल्क वसूलने वाले कर्मचारियों को भी परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।

वेंडरों के लिए एकल खिडक़ी व्यवस्था

बैठक (Nagar Nigam Meeting) में पंजीकृत वेंडरों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निगम में एकल खिडक़ी व्यवस्था शुरू करने का सुझाव दिया गया। साथ ही श्रमिक पंजीयन, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाने पर सहमति बनी। वेंडिंग जोन में नियमित सफाई, पेयजल, बिजली और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर में नए वेंडिंग जोन चिह्नित करने पर भी जोर दिया गया।