अंबिकापुर

अंबिकापुर कोविड अस्पताल में 2 महिला समेत 3 कोरोना पॉजिटिवों की मौत, 30 पहुंची मृतकों की संख्या

Covid-19 death: सरगुजा संभाग में भयावह होती जा रही कोरोना की स्थिति, हर दिन 50 से 100 के बीच मिल रहे मरीज, 2800 पहुंचा संक्रमितों (Covid-19) का आंकड़ा

2 min read
Demo pic

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना पीडि़त मरीजों की मौत (Covid-19 death) का सिलसिला जारी है। हर रोज मौत के मामले सामने आ रहे हैं। 14 घंटे के अंदर 3 नए मरीजों की मौत हो गई। इसमें दो महिला व एक पुरूष शामिल है। तीनों की उम्र लगभग 60 से 80 साल के बीच की बताई जा रही है।

अब तक मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल (Covid hospital) में कोरोना से 30 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से मरने वालों में सरगुजा संभाग के मरीज शामिल हैं। संभाग में मृत्यु दर 3.35 प्रतिशत हो गया है।

वहीं पॉजिटिव मरीजों का भी ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 सौ से ज्यादा हो चुकी है। इससे सरगुजा संभाग में मानें तो कोरोना को लेकर स्थिति काफी भयावह होती जा रही है।


कोरिया जिले के जनकपुर निवासी 80 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने व स्थिति गंभीर होने पर २ अक्टूबर को इलाज के लिए अंबिकापुर कोविड अस्पताल लाया गया था। महिला पूर्व में दमा से पीडि़त थी। इस कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सक उसे आईसीयू (ICU) में विशेष निगरानी में रख कर इलाज कर रहे थे।

उच्च रक्तचाप एवं सांस लेने में तकलीफ होने के कारण रविवार की रात 12 बजे महिला की मौत हो गई। वहीं सरगुजा जिले के लुण्ड्रा निवासी 60 वर्षीय महिला को मधुमेह, उच्च रक्तचाप व श्वास लेने में परेशानी होने पर इलाज के लिए अंबिकापुर कोविड अस्पताल लाया गया था।

यहां चिकित्सक उसे आइसोलेशन वार्ड में रख कर इलाज कर रहे थे। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह ११ बजे मौत हो गई। वहीं तीसरी मौत (Covid-19 death) प्रतापपुर निवासी 76 वर्षीय वृद्ध की हो गई है।

वृद्ध को 2 अक्टूबर को तबियत खराब होने पर परिजन ने इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। चार अक्टूबर को पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड (Isolation ward) से कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। सोमवार की दोपहर 1.30 बजे वृद्ध की मौत हो गई।


कोरोना को मात देकर 15 व्यक्ति लौटे घर
संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत अम्बिकापुर के 50 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, सेन्ट्रल जेल के 58 वर्षीय पुरुष, गंगापुर के 27 वर्षीय पुरूष, अजिरमा के 33 वर्षीय पुरुष, जशपुर के 49 वर्षीय पुरुष, नारायणपुर के 40 वर्षीय पुरूष, भिटटी के 70 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरुष,

45 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बालक, 10 वर्षीय बालिका, 40 वर्षीय महिला, लखनपुर के 50 वर्षीय पुरूष एवं राघुनाथपुर के 74 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाइजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर मंगलवार को डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 5 अक्टूबर की स्थिति में 42 मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है।

Published on:
06 Oct 2020 12:57 pm
Also Read
View All
Crusher Plant Accident: क्रशर प्लांट में भारी-भरकम जाली गिरने से आदिवासी मजदूर की मौत, गैस कटर से काटकर निकाला बाहर

Car Crushed 2 Youth Video: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को रौंदा, हवा डलवाने के दौरान हादसा, सडक़ पर शव रखकर चक्काजाम

Illegal Recovery: ट्रैफिक जवान का रुपए मांगते वीडियो वायरल, नो-एंट्री में घुसा था वाहन, चालक से कहा- 500 रुपए दो

Congress Protest on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप में किया प्रदर्शन, 4 दिन चलेगा आंदोलन

Road Accident: लुचकी घाट सडक़ हादसे में मृत 2 युवकों में 1 की हुई शिनाख्त, पत्नी समेत 2 घायल, बच्चे की टीसी लेने आ रहा था अंबिकापुर