अंबिकापुर

अंबिकापुर में कोरोना पॉजिटिव 4 और मरीजों की मौत, मुक्तिधाम में स्थापित होगा विद्युत शवदाह गृह

Death from corona: कोविड अस्पताल (Covid hospital) में जारी है कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) से मौत का सिलसिला, एक दिन में 550 से अधिक मिले पॉजिटिव, 9 लोगों ने कोरोना (Covid-19) को दी मात
2 min read
Corona death report
Death from corona

अंबिकापुर.सरगुजा जिले में अब हर दिन करीब 500 या उससे अधिक कोरोना संक्रमित (Covid-19 positive) मिल रहे हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital Ambikapur) स्थित कोविड सेंटर (Covid center) में कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

दो दिन पूर्व 10 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार चार कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इस तरह मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में अब तक मरने वालों (Death from corona) की संख्या 169 पहुंच गई है।


गौरतलब है कि अंबिकापुर निवासी 87 वर्षीय महिला को 15 अपै्रल को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान २४ अपै्रल की सुबह 5.45 बजे मौत (Death from corona) हो गई। वहीं राजपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग उच्च रक्तचाप की शिकायत व कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था।

यहां इलाज के दौरान 23 अपै्रल की शाम 7 बजे उसकी मौत हो गई। लखनपुर निवासी 54 वर्षीय पुुरुष को 23 अपै्रल को भर्ती कराया गया था। यहां 24 अपै्रल की रात 2 बजे उसकी मौत हो गई। शहर के फुन्दुरडिहारी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को 24 अपै्रल की सुबह भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।


मुक्तिधाम में स्थापित होगा विद्युत शवदाह गृह
राज्य शासन द्वारा अंबिकापुर नगर निगम(Nagar Nigam Ambikapur) के मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह के लिए 47 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने हेतु राशि की स्वीकृति अधोसंरचना मद से प्रदान की गई है।

वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण अत्यधिक मौतें होने से मुक्तिधाम में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों के कारण उक्त कार्य हेतु अल्पकालीन निविदा जारी करने 07 दिवस का समय निर्धारित किया गया है।


9 लोगों ने दी कोरोना को मात
इधर अंबिकापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती 9 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वे स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। फिलहाल कोविड अस्पताल में 148 कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीजों का इलाज जारी हे।

Published on:
25 Apr 2021 02:28 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष