
Demo pic
अंबिकापुर. जिले में कोरोना का कहर जारी है। हर रोज मौत के मामले सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले तीन दिनों से लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं।
रविवार की सुबह एक और कोरोना पीडि़त महिला की मौत (Death from corona) इलाज के दौरान हो गई। जिले में अब तक कुल मौत की संख्या बढक़र 42 हो गई है। वहीं कुल 4058 संक्रमित अब तक सामने आ चुके हैं।
कोरिया जिले के नगर निगम चिरमिरी कॉलोनी क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी 40 वर्षीय महिला 16 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महिला पूर्व में कई बीमारी से ग्रसित थी। चिकित्सक उसे विशेष निगरानी में कोविड आईसीयू (Covid ICU) में रख कर इलाज कर रहे थे। सांस लेने में परेशानी होने के कारण 25 अक्टूबर की सुबह 10.30 बजे उसकी मौत हो गई। आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका शव उसके गृहग्राम रवाना कर दिया गया।
4058 पहुंची संक्रमितों की संख्या
सरगुजा जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों (Covid-19) की संख्या कुल 4058 हो गई। इसमें 3589 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि जिले में अब तक कुल 76 हजार 4 सौ 45 संदिग्धों की कोरोना जांच (Corona test) की जा चुकी है। हर रोज मानें तो लगभग एक हजार कोरोना संदिग्धों की जांच की जा रही है।
चिकित्सकों का मानना है कि जिस तेजी से सैंपलों की जांच हो रही है। उस रफ्तार से कोरोना संक्रमण में कुछ कमी आई है। हालांकि अभी भी लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
Published on:
25 Oct 2020, 11:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.