4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर में 24 घंटे के भीतर 3 कोरोना संक्रमितों की मौत, आज जिले में मिले 64 पॉजिटिव

Corona death: सरगुजा में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, शहर को कंटेनमेंट जोन (Containment zone) बनाने के बाद भी संक्रमितों (Covid-19) की संख्या में नहीं आ रही कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Sep 2020, 9:57 PM IST

अंबिकापुर में 24 घंटे के भीतर 3 कोरोना संक्रमितों की मौत, आज जिले में मिले 64 पॉजिटिव

Demo pic

अंबिकापुर. कोरोना संक्रमितों के साथ ही अविभाजित सरगुजा में कोरोना से मौत (Corona death) का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। २४ घंटे के भीतर भाजपा नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांति एक्का सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी मौत बलरामपुर जिले के एक बुजुर्ग तथा तीसरी मौत सूरजपुर जिले के एक अधेड़ की हुई।

ये दोनों भी कोरोना संक्रमित (Covid-19) थे। इधर सरगुजा जिले में शनिवार को 64 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल व कोविड सेंटरों में भर्ती कराया गया है।


अविभाजित सरगुजा जिले के सरगुजा, बलरामपुर व सूरजपुर जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने के साथ ही मौत की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सरगुजा जिले के लुंड्रा क्षेत्र निवासी भाजपा नेत्री शांति एक्का को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर १५ सितंबर को अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। पूर्व से ही हैवी पैरालिसिस से पीडि़त होने के कारण काफी कमजोर हो गईं थीं। पॉजिटिव आने के बाद सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

शुक्रवार की रात 7.30 बजे कोविड आईसीयू (Covid ICU) में मौत हो गई। दूसरी मौत बुधवार की अलसुबह 4 बजे नमनाकला निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की हो गई। वह बलरामपुर का रहने वाला था। उन्हें 19 सितंबर को पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया था।


शाम को एक और व्यक्ति ने तोड़ा दम
शनिवार की शाम करीब 7 बजे सूरजपुर निवासी कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। संक्रमित पाए जाने के बाद उसे 18 सितंबर को कोविड अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद भी उसकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई और उसकी मौत (Corona death) हो गई।


सरगुजा जिले में मिले 64 पॉजिटिव
इधर सरगुजा जिले में शनिवार को 64 नए कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) सामने आए हैं। अंबिकापुर शहर को कंटेनमेंट करने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में कमी होती नहीं दिख रही है। आज जिले में मिले संक्रमितों में 59 अंबिकापुर शहर व ब्लॉक के, 1 सीतापुर ब्लॉक, 3 बतौली ब्लॉक तथा 1 मैनपाट ब्लॉक का है।