
सरगुजा में 1000 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, जिले में आज मिले 61 पॉजिटिव, 45 शहर के
अंबिकापुर. सरगुजा में कोरोना (Covid-19) ने 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। 8 सितंबर की स्थिति में कुल 1003 संक्रमित केस मिले हैं। इसमें 776 नगर निगम क्षेत्र के जबकि 91 नगर से लगे गांवों के हैं। 17 मई को अंबिकापुर में पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी।
15 जुलाई तक तो इक्के-दुक्के संक्रमित मिले लेकिन इसके बाद कोरोना मरीजों का यहां विस्फोट शुरु हो गया। देखते ही देखते एक दिन में 20 से लेकर 60 तक पॉजिटिव मिलने लगे।
इसी कड़ी में 8 सितंबर को सरगुजा जिले में 61 कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मिले हैं। इनमें से 45 शहर के अलग-अलग इलाके के हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरगुजा जिले में मंगलवार को फिर कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 61 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के 45 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जिन इलाकों के संक्रमितों की पुष्टि की गई है, उनमें अग्रसेन चौक से 8, नमनाकला से 2, 62वीं बटालियन से 3, प्रतापपुर नाका से 2,
बौरीपारा से 2, मनेंद्रगढ़ मार्ग व बनारस मार्ग से 3-3, बिलासपुर रोड से 2, अंबिकापुर के अन्य इलाके से 2, लखनपुर से 6, प्रतापगढ़ से 2, स्कूल रोड से 4, बतौली से 2, माणिकप्रकाशपुर से 6 तथा नवापारा, नवागढ़, रसूलपुर, नमनाकला, फुंदुरडिहारी, डिगमा, गंगापुर, तुर्रापानी, ठनगनपारा,
भट्ठी रोड, चोपड़ापारा, जयस्तंभ चौक व मंगल पांडेय वार्ड से 1 संक्रमित शामिल हैं। इसके अलावा सोमवार की देर रात लखनपुर, बतौली व सुखरी से 2-2 मरीज की पुष्टि की गई थी।
सरगुजा में ये है कोरोना संक्रमितों की स्थिति
अंबिकापुर नगर निगम- 776
अंबिकापुर ग्रामीण- 91
लखनपुर- 31
उदयपुर- 16
बतौली- 25
लुंड्रा- 27
सीतापुर- 29
मैनपाट- 8
Published on:
8 Sep 2020, 8:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.