अंबिकापुर

पति और भैया-भाभी को बचाने फेंका दुपट्टा, खींचने लगी तो खुद भी गिर गई नदी में, चारों नवविवाहितों की डूबकर मौत

Death to drowned: बहन को ससुराल छोडऩे आया था भाई, यहां से पत्नी को लेकर जाने वाला था घर, चारों घूमने गए थे नदी की ओर
3 min read
Death to drowned
Newly marriade couple death

अंबिकापुर. सोमवार को कोरिया जिले से हृदविदारक घटना सामने आई। इसमें 2 नवविवाहित जोड़ों (Newly marriade couple) की नदी में डूबकर मौत (Death to drowned) हो गई। दोनों युवकों का एक-दूसरे की बहन के साथ निकाह हुआ था। एक भाई अपनी बहन को छोडऩे उसके ससुराल आया था, जबकि वह अपनी पत्नी को लेकर घर लौटने वाला था।

इसी बीच सोमवार को उन्होंने घूमने का प्लान बनाया और नदी किनारे कार में बैठकर पहुंच गए। यहां दोनों नवविवाहिता किनारे खड़ी रही जबकि उनके पति नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान दोनों डूबने (Death to drowned) लगे। यह देख एक ने उन्हें बचाने छलांग लगा दी। इससे वह भी डूबने लगी। इसके बाद दूसरी नवविवाहिता ने अपना दुपट्टा उनकी ओर फेंका।

तीनों ने दुपट्टा तो पकड़ लिया लेकिन जैसे ही वह खींचने लगी, वह खुद भी नदी में गिर गई और चारों की डूबकर मौत हो गई। देर शाम चारों का शव बाहर निकाला गया। गमगीन माहौल में चारों का मंगलवार को उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। यह हृदयविदारक नजारा देख लोगों की आंखें नम हो गईं।


कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा वार्ड क्रमांक-5 निवासी मो. नियाज पिता नसीम अहमद 27 वर्ष की शादी उत्तरप्रदेश के शाहगंज, जौनपुर निवासी सना परवीन 20 वर्ष से हुई थी। वहीं सना के भाई ताहिर पिता तारीक 26 वर्ष की शादी मो. नियाज के बड़े पिता की बेटी शाहिना 21 वर्ष से 4 महीने पहले (Newly marriage) ही हुई थी।

सना और शाहिना दोनों अपने-अपने मायके में थी। इस बीच ताहिर अपनी बहन सना को छोडऩे मनेंद्रगढ़ आया था। यहां से अपनी पत्नी शाहिना को लेकर मंगलवार को वह उत्तरप्रदेश जाने वाला था। सोमवार को नियाज-सना, ताहिर और शाहिना ने घूमने का प्लान बनाया और कार से केल्हारी थानांतर्गत ग्राम पंचायत बड़कापारा के गुंडरु नदी पहुंच गए।

यहां पुल पर कार खड़ा कर चारों नीचे की ओर उतरे। करीब 3 बजे शाहिना और सना नदी के किनारे पत्थर पर खड़ी थी जबकि नियाज और ताहिर नदी में नहाने लगे। इसी बीच दोनों नदी के भंवर में डूबने ( drowned) लगे। यह देख सना ने उन्हें बचाने पानी में छलांग लगा दी लेकिन वह भी डूबने लगी।

इधर शाहिना ने अपना दुपट्टा उनकी ओर फेंका, दुपट्टा तो उन्होंने पकड़ लिया लेकिन जब शाहिना उन्हें खींचने लगी तो तीनों के वजन से वह भी नदी में गिर गई और चारों की डूबकर मौत हो गई।


जनपद सदस्य ने दी पुलिस को सूचना
घटनास्थल से गुजर रहे क्षेत्र के जनपद सदस्य ने पुल पर कार खड़ी देखी तो उन्हें शक हुआ। जब वे खड़े होकर नीचे झांकने लगे तो चारों के चप्पल व कपड़े दिखे। इससे उन्हें शंका हुई। जब वे नीचे उतरे तो 3 की लाश दिखी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल केल्हारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम रेस्क्यू कर चारों के शव को बाहर निकलवाया।


मच गया कोहराम
चारों नवविवाहितों की नदी में डूबकर मौत की सूचना जैसे ही उनके परिजन को मिली, वहां कोहराम मच गया। वे भागे-भागे घटनास्थल पहुंचे। देर शाम चारों का शव मनेंद्रगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां पीएम पश्चात मंगलवार को नियाज व शाहिना को सुपुर्दे खाक किया गया। वहीं ताहिर व उसकी बहन सना का शव उत्तरप्रदेश के शाहगंज उनके गृहग्राम भेजा गया।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
24 Jul 2019 04:19 pm
Also Read
View All
Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात