अंबिकापुर

भाजपा के इन बड़े नेताओं को निर्वाचन आयोग ने इसलिए थमाई नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

48 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर होगी कार्रवाई, बिना अनुमति के किया था ये काम
less than 1 minute read
Election Commission
Election commission

अंबिकापुर. बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी करना भाजपा के नेताओं को महंगा पड़ा। जिला निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए ४८ घंटे के अंदर जवाब मांगा है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।


जिले के मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की नोडल अधिकारी नम्रता गांधी ने विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु जारी आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन जारी करने से पूर्व मीडिया प्रमाणन एवं मॉनीटरिंग कमेटी से अनुप्रमाणन आवश्यक है।

उन्होंने सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी विज्ञापन से पूर्व नियमानुसार अनुप्रमाणन कराये बिना विज्ञापन जारी करने पर अंबिकापुर के पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, जिला पंचायत की अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह, सीतापुर के पूर्व विधायक प्रोफेसर गोपाल राम एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी को नोटिस जारी करते हुये 48 घंटे के भीतर कारण स्पष्ट करने कहा गया है।

जारी नोटिस में बताया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर जारी नोटिस का जवाब प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
17 Oct 2018 07:08 pm
Published on:
17 Oct 2018 07:08 pm
Also Read
View All
Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर

सरकारी छुट्टी का ऐलान! छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर CM साय ने की बड़ी घोषणा, अग्रवाल समाज की मांग पूरी

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video