अंबिकापुर

गेहूं फसल की सिंचाई कर रहे किसान को हाथी ने सूंड से उठाकर पटका, फिर कुचलकर मार डाला

Elephant killed farmer: परिजन खोजते हुए खेत की ओर गए तो पड़ी हुई थी लाश, सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया अस्पताल
2 min read
elephant.jpg

अंबिकापुर. Elephant killed farmer: सरगुजा में हाथियों का उत्पात जारी है। शुक्रवार की रात लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम असकला झेराडीह में हाथी ने एक वृद्ध किसान को कुचलकर मार डाला। वृद्ध गेहूं के खेत में पानी पटा रहा था। इसी बीच उसका सामना हाथी से हो गई। रात में उसे खोजने गए परिजन ने मृत हालत में देखा तो घटना की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से मृतक के परिजन को तात्कालिक आर्थिक सहायता दी गई।


लुंड्रा विकासखंड के ग्राम झेराडीह निवासी केशव राम पिता रुस्तम कर उम्र 60 वर्ष शुक्रवार की रात 9 बजे गांव में ही अपने गेहूं के खेत में पानी पटा रहा था। इस दौरान अचानक एक हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देख वृद्धा वहां से भागने लगा, लेकिन हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया।

इसके बाद उसे पैर से कुचल कर मार डाला। रात में जब परिजन उसे खोजते हुए खेत की ओर गए तो उसकी लाश मिली। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी।

सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान वन विभाग की टीम ने परिजन को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में १५ हजार रुपए प्रदान किया।


दन से बिछडक़र घूम रहे 2 हाथी
दल से बिछडक़र 2 हाथी सीतापुर वन परीक्षेत्र में घुस आए हैं। इससे लोगों में दहशत है। ये हाथी फसल को भी बर्बाद कर रहे हैं। वहीं वन विभाग क्षेत्र में हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को हाथी वाले क्षेत्र में जाने से मना कर रहे हैं।

सीतापुर वन परीक्षेत्र के ग्राम पेटला कुम्हार पारा में दल से बिछडक़र 2 हाथी घुस आए हैं। हाथी गांव में लगे गन्ने की फसल में डेरा जमाए हुए है। हाथियों के गांव में घुसने से ग्रामीणों में दहशत है।

Published on:
02 Mar 2024 09:23 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष