अंबिकापुर

Video: शहर के नजदीक पहुंचा 33 हाथियों का दल, एनएच पर मची अफरा-तफरी, एसडीएम ने की स्कूलों की छुट्टी

Elephants News: पिछले 4 दिन से शहर के नजदीक विचरण कर रहा हाथियों का दल, हाथियों के नेशनल हाइवे पर आ जाने के बाद लोगों ने बनाया वीडियो
2 min read
Video: शहर के नजदीक पहुंचा 33 हाथियों का दल, एनएच पर मची अफरा-तफरी, एसडीएम ने की स्कूलों की छुट्टी
Elephants reached on NH

अंबिकापुर. Elephants news: पिछले चार दिनों से 33 हाथियों का दल अंबिकापुर शहर के करीब डेरा जमाए हुए है। मंगलवार की सुबह अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे 43 पर दल आ गया। हाथियों के एनएच में आ जाने लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। कुछ देर के लिए एनएच पर आवागमन को रोकना पड़ा। इस दौरान कई लोग हाथियों का मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। इधर लुंड्रा एसडीएम ने हाथी प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों की छुट्टी करने के निर्देश जारी किए हैं। शाम से हाथियों का दल शहर के करीब 8-9 किमी दूर बांकी डेम के समीप डटा हुआ है।


33 हाथियों का दल अंबिकापुर के आसपास विचरण कर रहा था। हाथियों का यह दल लुण्ड्रा की ओर से अंबिकापुर के समीप पहुंच गया है। लालमाटी, बधियाचुआं, बांकी डेम के आस पास हाथियों का दल तीन से चार दिनों से विचरण कर रहा है।

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हाथी निचले खेतों से चढक़र अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे-43 मार्ग में आ गए। इससे एनएच में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद हाथी बधियाचुआं से होते हुए बांकी डेम के समीप शाम तक डटे हुए थे। हाथियों की निगरानी वन अमले द्वारा दिन के साथ रात में भी की जा रही है।

ड्रोन के जरिए भी की जा रही निगरानी
डीएफओ ने बताया कि बलरामपुर-राजपुर रेंज से जिले में पहुंचा हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल में लगभग 33 हाथी हैं। हाथियों के दल को लुण्ड्रा से वापस बलरामपुर अपने पारंपरिक मार्ग से जाना था। बीते शुक्रवार से हाथियों का दल लुण्ड्रा क्षेत्र में पहुंचा है। वन विभाग द्वारा 6 टीम गठित की गई है।

इसमें वन विभाग, पुलिस बल और हाथी मित्र शामिल हैं। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, साथ ही सघन निगरानी के लिए ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जा रही है। वर्तमान में मार्ग बाधित होने के कारण हाथियों का दल गंझाडांड़, लालमाटी, बांसाझाल और सुमेरपुर वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है।


प्रभावित क्षेत्र में कर दी गई स्कूल की छुट्टी
एसडीएम लुण्ड्रा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। पीवीटीजी सर्वे को भी रोकने निर्देशित किया गया है। लोगों को सतर्क करते हुए जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

वन विभाग द्वारा आम जन से अपील की गई है कि हाथियों के दल का मार्ग बाधित ना करें। हाथियों के दल को देखने व वीडियो बनाने के लिए नजदीक ना जाएं। शोर मचाकर और पटाखे फोडक़र उन्हें आक्रोशित ना करें। वे अपने पारंपरिक मार्ग से आवागमन करते हुए वापस बलरामपुर रेंज की ओर निकलेंगे।

Published on:
02 Jan 2024 09:27 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग