अंबिकापुर

Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण

Statue unveiled case: सीएम के आने 16 घंटे पहले आधी रात को युकां जिलाध्यक्ष ने प्रतिमा का किया था अनावरण, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया था वायरल, निगम के असिस्टेंट इंजीनियर ने दर्ज कराया मामला
2 min read
Statue unveiled case
Youth Congress district president unveiled statue (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण (Statue unveiled case) मामले में सरगुजा युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की रिपोर्ट निगम के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार पैंकरा की शिकायत पर दर्ज की गई है। सहायक अभियंता का कहना था कि 8 अप्रैल की आधी रात प्रतिमा का अनावरण किया गया। जबकि 9 अप्रैल को सीएम को इसका अनावरण करना था। निगम द्वारा प्रतिमा अनावरण की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इस दौरान युकां जिलाध्यक्ष द्वारा प्रतिमा का अनावरण कर भडक़ाउ बातें भी कही गईं थीं।

CM unveiled Martyr Chandra Shekhar statue (Photo- Patrika)

9 अप्रैल को प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद और दिवंगत भाजपा नेता व पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण (Statue unveiled case) किया। इससे पूर्व 8 अप्रैल की रात युवक कांग्रेस सरगुजा के जिलाध्यक्ष विकल झा द्वारा अपने साथियों के साथ रात करीब 12-1 बजे के बीच आकाशवाणी चौक स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया था।

इस मामले की रिपोर्ट निगम के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार पैंकरा ने कोतवाली में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा का अनावरण करने से अंतिम चरण में चह रहे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। हमें फिर से निगम के कर्मचारियों को लगाकर साज-सज्जा कराना पड़ा। विकल झा द्वारा लोकार्पण (Statue unveiled case) कर दिए जाने से शासकीय संपत्ति को नुकसान हुआ। हमें फिर से प्रतिमा को फूलमाला व विधिवत कवर करना पड़ा।

Statue unveiled case: वीडियो में दिया भडक़ाउ भाषण

सहायक अभियंता ने रिपोर्ट में कहा कि विकल झा द्वारा लोकार्पण का जो वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया था, उसमें सांप्रदायिक सौहार्द्र, भडक़ाउ भाषण और अफवाह फैलाते हुए प्रसासित (Statue unveiled case) किया गया।

Youth Congress Surguja president Vikal Jha (Photo- Patrika)

उन्होंने गोडसे के विचारधारा से प्रेरित व समर्थक बताया था। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने युकां जिलाध्यक्ष विकल झा के खिलाफ बीएनएस की धारा 2023 के तहत 221, 3(5), 324(3) व 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

भाजपा पार्षद ने की आईजी से की पुलिस की शिकायत

इधर भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का युवक कांग्रेसियों द्वारा अनावरण करने पर पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने आईजी से की है।

शिकायत में उन्होंने बताया है कि 8 अप्रैल की रात आकाशवाणी चौक पर युकां के कुछ लडक़ों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का गुपचुप तरीके से लोकार्पण कर दिया, जबकि सीएम के आने से 24 घंटे से भी कम समय बचे थे।

वे आधे घंटे तक प्रतिमा स्थल पर उदंडता करते रहे। उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न उठाते हुए उक्त रात गश्ती दल में मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की मांग की है।

Updated on:
11 Apr 2026 07:14 pm
Published on:
11 Apr 2026 04:55 pm
Also Read
View All
School Enrollment Festival: मंत्री ने बजाई स्कूल की घंटी, बच्चों को मिठाई खिलाकर कराया प्रवेश, कहा- मन लगाकर पढ़ें

Ambikapur News: गांधीनगर थाना के पीछे बिक रही शराब, परेशान महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर के पास, कहा- साहब, बंद करवाइए

Kidnapping Case: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अपहृत 3 वर्षीय बालक 7 दिन बाद मिला, प्लेटफॉर्म पर सो गया था पिता

Ambikapur-Delhi Train: अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन सप्ताह में चलनी है 2 दिन, लेकिन सेवा अब तक शुरु नहीं, रेलवे मंत्री को लिखा पत्र

Surguja Crypto Currency Fraud: क्रिप्टो करेंसी बिगेट वालेट में लगवा रहे थे पैसे, कहा- ज्यादा मुनाफा मिलेगा, होटल में किया सेमिनार, 5 गिरफ्तार