अंबिकापुर

अंडा करी व चावल खाने से महिला की मौत, परिवार के 3 लोगों की बिगड़ी तबियत, पोती व बेटा का इलाज जारी…

Food Poisoning In Ambikapur: अंबिकापुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंडा करी व चावल खाने के बाद एक महिला सहित तीन बीमार पड़ गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
less than 1 minute read
अंडा करी व चावल खाने से महिला की मौत, परिवार के 3 लोगों की बिगड़ी तबियत, पोती व बेटा का इलाज जारी...

Food Poisoning: अंबिकापुर के समलाया मंदिर निवासी 3 मार्च को एक महिला सहित तीन लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। सभी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे व पोती के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सीमा देवी पति विजय कुमार उम्र 51 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के समलाया मंदिर के पास की रहने वाली है। उसके घर में तीन मार्च की दोपहर अंडा करी व चावल बना था। भोजन सीमा देवी, उसके पुत्र जय (22) व पोती दीक्षा (12) सहित अन्य लोगों ने किया था। भोजन करने के कुछ देर बाउ तीनों की तबियत बिगड़ने लगी। तीनों उल्टी-दस्त करने लगे। तीनों को शहर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। परिजन ने उसे शहर के अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 7 दिन बाद शुक्रवार की देर शाम सीमा देवी की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि 3 मार्च को घर के सदस्य अंडा करी व चावल खाए थे।

बेटा व पोती की स्थिति में सुधार

फूड प्वाइजनिंग की महिला के बेटे व पोती के स्वास्थ्य में सुधार है। दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि मृतका के शव का पीएम नहीं कराया गया है। परिजन ने शनिवार की दोपहर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

Updated on:
09 Mar 2025 08:58 am
Published on:
09 Mar 2025 08:58 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Krishna Janmashtami: सरगुजा के 95 साल पुराने राधा-वल्लभ मंदिर में आज गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, रियासतकालीन विरासत का है हिस्सा