अंबिकापुर

अधेड़ ने घर में घुसकर नाबालिग से किया बलात्कार, फिर धमकी दी और हो गया था फरार

Girl raped: घर में अकेली थी नाबालिग लडक़ी, परिजन घर लौटे तो बताई पूरी बात, रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
Girl raped
Demo pic

अंबिकापुर. Girl raped: न्यू ईयर के दिन 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने घर में घुसकर नाबालिग लडक़ी से बलात्कार किया था। इस दौरान पीडि़ता घर में अकेली थी, उसके माता-पिता काम से बाहर गए थे। इसी बीच मौका पाकर अधेड़ घर में घुस आया और हवस मिटाई। जाते-जाते वह पीडि़ता को धमकी भी दे गया था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार दो महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सरगुजा जिले के एक गाम में 1 जनवरी को नाबालिग लडक़ी घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच 50 वर्षीय बुधराम राजवाड़े उसके घर में घुस आया।

नाबालिग को अकेला देख उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो अधेड़ ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद उसने नाबालिग को यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया था।

कुछ देर बाद जब नाबालिग के परिजन घर पहुंचे तो उसने उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद वह परिजनों के साथ संबंधित थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।


2 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 354, 450 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 10 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Updated on:
29 Feb 2024 08:43 pm
Published on:
29 Feb 2024 08:43 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट