अंबिकापुर

Ambikapur News: मीटिंग के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, सीतापुर महिला एवं बाल विकास डीपीओ समेत 3 महिला कर्मी घायल- See Video

Roof plaster collapsed: महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी के कक्ष में हुआ हादसा, घायलों का ले जाया गया अस्पताल, जर्जर भवन में संचालित है दफ्तर
2 min read
Ambikapur news
Roof plaster fell, महिला एवं बाल विकास दफ्तर में गिरा प्लास्टर (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सरगुजा में कई स्कूल, आंगनबाड़ी से लेकर सरकारी दफ्तर तक जर्जर भवन में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में यहां हर पल खतरा मंडराता रहता है। जिले के सीतापुर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and child development Department) के एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना का कार्यालय भी जर्जर हालत में है। गुरुवार की दोपहर परियोजना अधिकारी के कक्ष में मीटिंग के दौरान अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर (Roof ceiling collapsed) गिर गया। इससे परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक समेत 3 महिला कर्मचारी घायल हो गईं। तीनों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उनका उपचार किया गया।

Ambikapur news, विभाग द्वारा संचालित दफ्तर (Photo- Video grab)

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सरगुजा जिले के सीतापुर में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना का कार्यालय संचालित हो रहा है। इस कार्यालय की बिल्डिंग काफी जर्जर (Shabby building) हालत में है। बारिश के दौरान अक्सर छत का प्लास्टर जहां-तहां से गिरता रहता है।

Ambikapur news, जर्जर हालत में है बिल्डिंग की छत (Photo- Patrika)

इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सिब्रिया केरकेट्टा अपने कक्ष में कर्मचारियों की मीटिंग ले रही थीं। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। इसी बीच छत का प्लास्टर उनके ऊपर भरभराकर गिर गया। इससे परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी शिखा साहू घायल (Injured in plaster fell incident) हो गईं।

परियोजना अधिकारी के सिर में जबकि अन्य 2 महिला कर्मियों के पैर में चोटें आईं। प्लास्टर गिरने के बाद वहां महिला कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तीनों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज किया गया।

Shabby building in Sitapur: जर्जर भवन के मरम्मत की मांग

हादसे में घायल महिला कर्मी शिखा साहू का कहना है कि कार्यालय की बिल्डिंग काफी समय से जर्जर है। बारिश के दौरान छत से सिपेज भी होता रहता है। मीटिंग के दौरान अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर (Roof plaster fell) गया था। इसमें हम तीनों को चोटें आईं हैं।

Ambikapur news, हादसे में घायल कर्मचारी शिखा गुप्ता (Photo source- video grab)

उनका कहना था कि बिल्डिंग व छत की मरम्मत कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित होकर काम कर सकें। बता दें कि जर्जर सरकारी दफ्तरों व स्कूल भवनों के देखरेख की आवश्यकता है, ताकि यहां काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी समेत स्कूलों में पढऩे वाले छात्र-छात्राएं सुरक्षित रह सकें।

Updated on:
10 Jul 2026 01:29 pm
Published on:
10 Jul 2026 01:26 pm