अंबिकापुर

एक पुत्र ऐसा भी! सो रहे पिता के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या, मां ने भागकर बचाई जान

Hammer attack: दो बेटों से अलग अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहता था मृतक, आधी रात बेटे ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, आरोपी मां को भी मारने के लिए दौड़ा (Run to kill mother) लेकिन वह भाग निकली और दूसरे के घर गुजारी रात, सुबह घर पहुंची तो इस हाल में मिला पति
2 min read
Mumbai murder news
मुंबई में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

अंबिकापुर. Hammer attack: मैनपाट के एक गांव में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने पिता की नृशंस हत्या कर दी। दरअसल माता-पिता एक कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान बेटा हथौड़ा (Hammer) लेकर पहुंचा और पिता के सिर पर दे मारा। खून से लथपथ पिता वहीं ढेर हो गया, इसके बाद आरोपी ने मां को मारने के लिए दौड़ाया तो उसने भागकर अपनी जान बचाई। सुबह वह घर पहुंची तो पति की सांसें चल रही थीं। फिर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Killed by hammer) हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। 60 वर्षीय राम मांझी के दो बेटे हैं, दोनों पिता से अलग रहते हैं। वहीं राम मांझी अपनी पत्नी रजंती व बेटी के साथ रहता था। 21 दिसंबर की रात राम मांझी अपनी पत्नी के साथ घर में सोया था।

इसी बीच उसका बेटा करम मांझी शराब के नशे में घर में घुस आया और सो रहे पिता के सिर पर हथौड़े से प्रहार (Attack by hammer) कर दिया। हथौड़े के प्रहार से सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। पिता को मारने के बाद उसने मां को मारने की कोशिश की तो उसने भागकर अपनी जान बचाई।


सुबह लौटी तो पति की चल रही थीं सांसे
पिता पर हमला करने के बाद बेटा फरार हो गया था। इधर मां ने पड़ोसी के घर रात गुजारी और सुबह पहुंची। उसने देखा तो पति की सांसें चल रही थीं। फिर घायल पति को वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर (Medical College hospital Ambikapur) लेकर पहुंची।

यहां इलाज के दौरान 23 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पत्नी का बयान लेकर मर्ग डायरी संबंधित थाने को भेज दी। कमलेश्वरपुर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

Published on:
25 Feb 2022 03:45 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग