31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे को थी शराब की लत, नशे में घर पहुंचा तो पिता ने टोका, फिर मदहोश पुत्र ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

आए दिन शराब पीकर आने पर पिता उसे करता था मना, घटना के दिन भी शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हो गया था विवाद
less than 1 minute read
Google source verification
Murder

Murder

अंबिकापुर. राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद के बाद शराब के नशे में पुत्र ने अपने पिता पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। डंडे के घातक वार से पिता को गंभीर चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल को परिजन द्वारा अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोडरो निवासी गुलाब राम 49 वर्ष का सोमवार की रात पुत्र गोविंद राम से विवाद हो गया। पुत्र को शराब की लत थी। आए दिन पिता-पुत्र के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद होता रहता था।

वहीं सोमवार की रात पुत्र शराब के नशे में घर पहुंचा, जिसे लेकर पिता-पुत्र में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ गया कि पुत्र ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। पिता को गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

इसके बाद परिजन पीडि़त को इलाज के लिये अंबिकापुर लेकर आये और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिये। यहां उसकी इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग