अंबिकापुर

लैंड करते अचानक टूटा हेलीकॉप्टर का शीशा, सवार थे स्वास्थ्य मंत्री टीएस, बाई रोड लौटे अंबिकापुर

Helicopter glass broken: सूरजपुर के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत धरसेड़ी गांव जाने के दौरान हुई घटना, हेलीकॉप्टर (Helicopter) में सवार सभी 5 सुरक्षित
2 min read
Helicopter glass crash
Health Minister TS Singhdeo in helicopter

अंबिकापुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo) के हेलीकॉप्टर से सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी, आमापारा जा रहे थे। इसी दौरान भैयाथान के ग्राम समौली में लैंडिंग से पहले अचानक हेलीकॉप्टर के पायलट साइड का शीशा टूटने लगा।

जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, शीशा टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बाइ रोड स्वास्थ्य मंत्री धरसेड़ी के लिए रवाना हुए और बाई रोड ही अंबिकापुर लौटे।


गौरतलब है कि धरसेड़ी में मनरेगा के तहत बन रहे कुएं के धसक जाने से उसमें दबकर 3 श्रमिकों की मौत हो गई थी। वहां शवों को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

घटनास्थल का जायजा लेने प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हेलीकॉप्टर से करीब 3.30 बजे अंबिकापुर से धरसेड़ी के लिए रवाना हुए थे। हेलीकॉप्टर को भैयाथान के ग्राम समौली में लैंडिंग करना था। इससे पूर्व ही अचानक पायलट साइड का शीशा क्रैक होने लगा।

यह बात पायलट ने स्वास्थ्य मंत्री को बताई। इसके थोड़ी ही देर बाद हेलीकॉप्टर लैंड कर गया। इसी बीच शीशा पूरी तरह टूटकर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सड़क मार्ग से ग्राम धरसेड़ी के लिए रवाना हो गए।

IMAGE CREDIT: TS Singhdeo

हेलीकॉप्टर में सवार थे 5 लोग
हेलीकॉप्टर में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, निज सचिव विनोद सिंह, पायलट व एक अन्य सवार थे। शाम को धरसेड़ी से स्वास्थ्य मंत्री व उनकी टीम सड़क मार्ग से ही अंबिकापुर के लिए निकल गए।

Updated on:
30 May 2021 07:00 pm
Published on:
30 May 2021 07:00 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद