अंबिकापुर

Huge Python Rescue: Video: 25 अंडों के साथ लेटा था 10 फीट लंबा अजगर, स्नेकमैन और वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Huge Python Rescue: शहर से लगे सरगवां में एक स्थान पर महीनेभर से था अजगर, लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, रेस्क्यू कर संजय पार्क में रखा गया
2 min read
Huge python rescue
Python with his 25 eggs

अंबिकापुर। शहर से लगे सरगवां स्थित एक फॉर्म हाउस में 10 फीट लंबा अजगर 25 अंडों (Huge Python Rescue) के साथ लेटा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम स्नेकमैन सत्यम द्विवेदी के साथ मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीनलता को देखते हुए टीम ने उसका सफल रेस्क्यू किया और संजय पार्क में सुरक्षित रखवाया।

अंबिकापुर से लगे सरगवां में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए करीब 10 फीट विशाल अजगर और उसके 25 अंडों का सफल रेस्क्यू (Huge Python Rescue) किया गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन स्नेक मैन के नाम से विख्यात सत्यम द्विवेदी और वन विभाग की टीम ने की।

Snakeman with python eggs

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रेस्क्यू दल ने स्थिति का सावधानीपूर्वक आंकलन किया। अजगर अंडों की सुरक्षा में सतर्क अवस्था में था। इस वजह से यह ऑपरेशन अत्यंत संवेदनशील और जोखिमपूर्ण था। संयुक्त टीम ने अनुभव और संयम से काम लेते हुए अजगर व अंडों को पूरी तरह सुरक्षित रेस्क्यू (Huge Python Rescue) कर लिया।

Huge Python Rescue: संजय पार्क में रखा गया

अजगर व अंडों का रेस्क्यू (Huge Python Rescue) करने के बाद उन्हें वन विभाग की देखरेख व निगरानी में सुरक्षित रूप से संजय पार्क में रखा गया है। पार्क में उनके लिए प्राकृतिक और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित भी किया गया है।

Updated on:
17 Jun 2025 05:06 pm
Published on:
17 Jun 2025 04:57 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग