अंबिकापुर

पति को इस हाल में देख पत्नी ने पूछा तो नहीं दे पाया कोई जवाब, मुंह से आ रही अजीब गंध, फिर हो गई मौत

परिजनों ने उसे इस हाल में देखा तो रह गए हैरान, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 4:58 PM IST
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. एक युवक दोपहर में खाना खाने के बाद अपनी खेत की ओर गया था। वहां से जब वह लौटा तो उल्टियां करने लगा। पत्नी ने जब उससे पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाया, जबकि उसके मुंह से अजीब तरह की गंध आ रही थी।

पूछताछ में आखिर उन्हें पता चल ही गया कि युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल के बाद जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम सत्यनगर निवासी 35 वर्षीय तिलकधारी पिता बाबूलाल गुरुवार की दोपहर खाना खाने के बाद खेत की ओर गया था। वहां से वह वापस आया तो उल्टी कर रहा था। उसकी पत्नी पूछी तो वह कुछ नहीं बोला। उसके मुंह से कीटनाशक की गंध आ रही थी।

उसे इलाज के लिए भैयाथान अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सूरजपुर रेफर कर दिया। यहां प्रारंभिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिजनों में पसरा मातम
युवक की मौत से उसकी पत्नी व बच्चे समेत घर के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया, यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Updated on:
6 Oct 2018, 4:58 PM IST
Published on: