
Hanging
बरबसपुर. कोरिया जिले के ग्राम पंचायत बरबसपुर के बस्तीपारा में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 1 महीने पूर्व स्कूल जाते समय उसकी मासूम बेटी को पिकअप ने टक्कर मार दी थी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटी का उसने अपनी क्षमता अनुसार इलाज कराया लेकिन अब रायपुर में इलाज के लिए उसके पास रुपए नहीं थे। इस कारण वह टेंशन में रहने लगा था। स्कूल में प्यून की नौकरी भी नहीं करने जा रहा था। इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया।
बरबसपुर बस्तीपारा निवासी शिवनंदन सिंह (चिनकू) पिता चैनसाय (38) ने शुक्रवार की सुबह अपने घर से बाजारपारा की ओर गया था। इस दौरान होटल में चाय नाश्ता करने के बाद अपने घर से कुछ ही दूर स्थित नदी के ऊपर बगीचा के पेड़ पर साड़ी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की मानसिक स्थिति पहले ठीक नहीं रहती थी।
इसकी वजह से स्कूल में भृत्य की नौकरी करने नहीं जा रहा था। फिलहाल उसकी अभी तबीयत ठीक थी और अपनी बेटी को लेकर खासा परेशान रहता था।
4 सितंबर को स्कूल जाते समय उसकी पुत्री बरबसपुर के प्राथमिक शाला के सामने पिकअप की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका तत्काल बैकुंठपर व अंबिकापुर की अस्पताल में इलाज चला था। वर्तमान में रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बेटी के इलाज के लिए काफी रुपयों की थी जरूरत
ग्रामीणों का कहना है कि घायल बच्ची के ऑपरेशन में मोटी रकम की जरूरत है, लेकिन मृतक के पास पैसे नहीं होने से मानसिक तनाव में रहता था। मामले में नागपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
Published on:
06 Oct 2018 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
