25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : पैर में जलन होने लगी तो खुल गई युवक की नींद, लाइट जलाकर देखा तो साथ में सोई थी मौत

रात में ही उठकर दी माता-पिता को जानकारी, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल लेकिन नहीं बच पाई जान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Oct 2018, 9:08 PM IST

Dead body

Dead body

अंबिकापुर. 32 वर्षीय एक युवक गुरुवार की रात खाना खाकर सो रहा था। आधी रात को उसे पैर में कुछ काटने का एहसास हुआ। जब पैर में जलन होने लगी तो उसकी नींद खुल गई। उसने टॉर्च जलाकर देखा तो जहरीला सांप बिस्तर पर लेटा हुआ था।

यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने परिजनों को यह बात बताई। फिर उसे अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सुबह ही उसकी मौत हो गई।


घटना जशपुर जिले के ग्राम तपकरा की है। पवन केरकेट्टा उम्र 32 वर्ष गुरुवार की रात घर में खाना खा कर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे पैर में डस लिया। जब युवक के पैर में जलन शुरु हुई तो उसकी नींद खुल गई। वह उठकर बैठ गया और लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर पर ही जहरीला सांप पड़ा हुआ था।

इसके बाद उसने सांप के डसने कि जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजनों द्वारा उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग