25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोल माइंस कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, त्यौहारों से पहले मिलेगा इतना बंपर बोनस

12 अक्टूबर से पहले हो जाएगा भुगतान, कोल इंडिया अपेक्स कमेटी की बैठक में बोनस को लेकर बनी सहमति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Oct 2018, 8:45 PM IST

Bonus rupees

Bonus rupees

बिश्रामपुर. एसईसीएल सहित कोल इंडिया के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पूर्व बोनस निर्धारण हेतु शुक्रवार को कोलकाता में कोल इंडिया अपेक्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें कोल कर्मचारियों को 60 हजार 500 रुपए बोनस दिए जाने पर सहमति बनी, जो 12 अक्टूबर से पूर्व भुगतान कर दिया जाएगा। गत वर्ष कोल कर्मचारियों को 57 हजार को बोनस दिया गया था, इस बार 3500 रुपए बढ़ाकर बोनस भुगतान किया जा रहा है।


गौरतलब है कि बोनस निर्धारण हेतु कोल इंडिया अपेक्स कमेटी की बैठक पूर्व में 27 सितंबर को दिल्ली में आयोजित की गई थी, परंतु यूनियन के बीच आपसी खींचतान के कारण भारतीय मजदूर संघ द्वारा बैठक का बहिष्कार कर दिया गया था, जिस कारण बोनस निर्धारण हेतु आहूत की गई बैठक बिना किसी ठोस निर्णय के ही समाप्त कर दी गई थी।

शुक्रवार को पुन: बोनस निर्धारण हेतु कोल इंडिया अपेक्स कमेटी की बैठक कोलकाता में आयोजित की गई। इसमें सभी यूनियनों की सहमति से कोल कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पूर्व 12 अक्टूबर तक 60500 रुपए बोनस दिए जाने का निर्णय लिया गया।


कर्मचारियों में खुशी की लहर
बोनस के निर्धारण की खबर लगते ही कोल कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बार 3500 रुपए की बढ़ोतरी के साथ बोनस मिलने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई है।

एटक यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने कहा कि बोनस निर्धारित हो चुका है जो अच्छी खबर है, परंतु कोल इंडिया की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले ठेका मजदूरों का भी जल्द बोनस निर्धारण कर उन्हें भी बोनस जल्द दिया जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग