25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा टिकट के लिए ताल ठोंक रहे इस भाजपा नेता को जाना पड़ा जेल, निगरानीशुदा बदमाशों की लिस्ट में है नाम

भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष को आधी रात एसडीएम ने भेजा जेल, चहेते बता रहे राजनीतिक साजिश तो पुलिस का कहना नियम के तहत कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Oct 2018, 7:55 PM IST

BJP leader arrested

BJP leader Girish Gupta

जरही. सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता गिरीश गुप्ता भटगांव विधानसभा क्षेत्र से इस बार प्रबल दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की निगरानीशुदा बदमाशों की लिस्ट में भी उनका नाम है। चुनाव से पूर्व सूरजपुर पुलिस ने 33 गुंडा व 7 निगरानी बदमाशों की हिस्ट्रीशीट निकाली। इसके तहत जिला पंचायत उपाध्यक्ष को गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

आधी रात को उन्हें एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। भाजपा नेता के चहेते जहां इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि चुनाव से पूर्व ऐसे लोगों के खिलाफ चल रही कार्रवाई है। फिलहाल सूरजपुर जिले में गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

भाजपा नेता गिरीश गुप्ता सूरजपुर जिले से जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं। वे इस बार भटगांव विधानसभा सीट से खुद की दावेदारी पेश कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार की रात भटगांव थाना प्रभारी किशोर केंवट ने टीम के साथ उनके घर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। रात में ही उन्हें भैयाथान एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि आला अधिकारियों के निर्देश पर चुनाव से पूर्व निगरानीशुदा बदमाशों की लिस्ट खंगाली गई थी। इसमें गिरीश गुप्ता का भी नाम था। इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि गिरीश गुप्ता की गिरफ्तारी व न्यायालय में पेश करने के दौरान भटगांव, जयनगर व बिश्रामपुर की पुलिस तैनात रही।


ऑडियो हुआ था वायरल
राजनीतिक गलियारे से यह भी खबर आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री के अंबिकापुर दौरे के बाद गिरीश गुप्ता की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें महामंत्री व भाजपा के एक कद्दावर नेता को गाली देने तथा टिकट के बदले रुपए लेनदेन की बात गिरीश गुप्ता द्वारा कही जा रही थी। इस कार्रवाई को उनके समर्थक इसी दृष्टि से देख रहे हैं।


इतने मामले हैं दर्ज
गौरतलब है कि भाजपा नेता गिरीश गुप्ता के खिलाफ भटगांव व जयनगर थाने में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, सड़क दुर्घटना समेत अन्य अपराध शामिल हैं। इन्हें पुलिस द्वारा निगराशीशुदा बदमाशों की लिस्ट में रखा गया है। चुनाव पूर्व पुलिस द्वारा खोली गई हिस्ट्रीशीट में उनका नाम होने के कारण कार्रवाई की गई।


इनके खिलाफ भी हुई कार्रवाई
सूरजपुर पुलिस ने 33 गुंडा व 7 नए निगरानी बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें कई लंबे समय से फरार भी बताए जा रहे हैं। 4 अक्टूबर की देर शाम पुलिस ने अभियान चलाकर गिरीश गुप्ता समेत 6 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

अन्य गिरफ्तार बदमाशों में सूरजपुर क्षेत्र के अशोक साहू, राजेश कसेरा, चैन प्रकाश उर्फ पतिया, बिश्रामपुर क्षेत्र के करमू उऊर्प करमजीत सिंह, चंचल उर्फ अविनाश चौबे शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग