
Stone pelting by Villagers (Photo- Patrika)
विश्रामपुर। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगंज में बुधवार को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल मचा। विरोध (Stone pelting) कर रहे लोगों ने जेसीबी मशीन समेत 4 पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिसके बाद कार्रवाई रोकनी पड़ी। शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में लटोरी तहसीलदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पथराव करने वाले 18 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगंज में करीब 100 एकड़ छोटे झाड़ के जंगल मद की शासकीय भूमि पर करीब 46 लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसमें आधा दर्जन लोगों द्वारा अपने अवैध अतिक्रमण को खुद ही हटाने की प्रक्रिया कर ली गई है और करीब 2 दर्जन लोगों (Stone pelting) द्वारा अभी भी अवैध कब्जा कर रखा गया है।
अतिक्रमण को हटाने के लिए पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को भी पत्र (Stone pelting) भेजा गया था। निर्धारित तिथि पर जब बुधवार को लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा व एसडीओपी अभिषेक पैकरा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस बल गांव पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
इसी दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे एक पक्ष के लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों का आपस में ही विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प (Stone pelting) हो गई।
स्थिति तब बिगड़ गई जब उपद्रवियों ने जेसीबी मशीन समेत लटोरी पुलिस चौकी की शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03 ए 1223, सीजी03-4399 व सीजी 03 ए 2294 पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव (Stone pelting) में वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
हंगामे के बाद प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई स्थगित कर दी। वहीं पथराव (Stone pelting) में कुछ ग्रामीणों 40 वर्षीय शिवा राम पिता नईहर साय व 60 वर्षीय घरभरन राजवाड़े पिता नंदलाल, कमलेश, मटकू राजवाड़े व अन्य को चोट आई है। स्थिति को फिलहाल नियंत्रित कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
जयनगर थाना प्रभारी टीआई रूपेश कुंतल एक्का, लटोरी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता दलबल के साथ मौके पर सक्रिय रहे। वहीं शासकीय कार्य में व्यवधान एवं शासकीय सम्पत्ति के नुकसान मामले (Stone pelting) में लटोरी तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार पैंकरा की रिपोर्ट पर चौकी लटोरी में धारा 191(2), 191(3), 190, 324(3), 221 बीएनएस एवं लोक सम्पत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत 18 लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के प्रस्ताव के आधार पर राजस्व और पुलिस की टीम लटोरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगंज में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 35, 255 व 552 पर स्थानीय लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण (Stone pelting) को ग्राम पंचायत सुंदरगंज के सरपंच व ग्राम समिति द्वारा हटाए जाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान कई अतिक्रमणकारी ग्रामीण वहां ग्राम सरपंच व ग्राम समिति के सदस्यों को देख उनके साथ झूमाझटकी करते हुए पथराव प्रारंभ कर दिए। जिस पर जेसीबी मशीन वहां से हटने लगा, इसी दौरान जेसीबी पर पथराव के दौरान रास्ते में खड़ी पुलिस की वाहनों पर भी पत्थर पड़े। इससे पुलिस की गाड़ी का कांच भी टूटा है।
Published on:
18 Feb 2026 08:38 pm
