
Dead body demo pic
बिश्रामपुर। एक युवक 4 दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार की रात उसने खाना खाया और एक अन्य जगह जाने की बात कहकर निकला। सुबह उसकी पेड़ पर फांसी से लटकी लाश मिली। सूचना पर पुलिस शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची और शव उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक ने किस वजह से आत्महत्या (Commits suicide) की, इसका पता नहीं चल सका है।
सूरजपुर जिले के करंजी पुलिस ने बताया कि ग्राम सुदामानगर निवासी बिहारी लाल पैकरा के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैकोना निवासी मुकेश पिता रामधनी पैकरा 20 वर्ष (Commits suicide) चार दिनों पूर्व आया था। शुक्रवार की रात वह भोजन कर खालपारा जाने कह कर घर से निकला था।
दूसरे दिन उसका शव माझामहुआरी स्थित महुआ पेड़ में लटका मिला। स्थानीय जनों की सूचना पर परिजनों ने जब मौके पर पहुंच देखा कि मुकेश महुआ पेड़ में फंदा बनाकर लटका हुआ है। युवक ने आत्महत्या (Commits suicide) किन कारणों से की है स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने शव (Commits suicide) को फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शनिवार को शव परिजन को सौंप दिया गया। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात से परिजन सदमे में हैं। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
14 Feb 2026 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
