
Young man dead body on the road and angry villagers (Photo- Patrika)
जरही। पारिवारिक विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक का इलाज कराने साथी 2 युवक बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने की जल्दबाजी में तेज गति से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाइवे पर उनकी बाइक को कोयला लोड ट्राला ने टक्कर मार दी। टक्कर से पीछे बैठा युवक ट्राला के पहिए के नीचे आकर कुचल (Road accident) गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक व घायल युवक (जिसका इलाज कराने जा रहे थे) गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मायापुर द्वितीय निवासी ननकू उम्र 29 वर्ष पारिवारिक विवाद के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत बिगडऩे पर गांव के ही संतोष और गदे राम उसे तत्काल सोनगरा अस्पताल ले जा रहे थे। बाइक संतोष (Road accident) चला रहा था।
तीनों युवक एक ही बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएम 1871 पर सवार थे और घायल की जान बचाने की जल्दबाजी में तेजी से अस्पताल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने चल रहे कोयला लोड ट्राला क्रमांक सीजी 15 ईएच 8375 ने बाइक को टक्कर मार दी। पीछे बैठा गदे राम ट्राला के पिछले पहिए की चपेट (Road accident) में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दुर्घटना में घायल ननकू और संतोष को स्थानीय लोगों की मदद से सोनगरा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ननकू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर (Road accident) कर दिया गया है। संतोष को भी चोटें आई हैं।
जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव में पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। इधर हादसे (Road accident) के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक़ पर बैठकर जाम लगा दिया और भारी वाहनों की तेज रफ्तार व लापरवाही पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर कोयला वाहनों की बेलगाम आवाजाही और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
Published on:
11 Feb 2026 08:47 pm
