10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Constable commits suicide: ससुराल से लौटकर आरक्षक ने की आत्महत्या, पीछे से पत्नी पहुंची तो फंदे पर लटका दिखा पति

Constable commits suicide: क्वार्टर के बगल में ही स्थित ससुराल में पत्नी के साथ गया था आरक्षक, पति को फंदे पर लटकता देख पत्नी ने मचाया शोर तो पहुंचे लोग

2 min read
Google source verification
Constable commits suicide

Constable Antosh Xalxo (Photo- Patrika)

बिश्रामपुर। सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने सोमवार की रात बिश्रामपुर स्थित अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी के साथ क्वार्टर के बगल में ही स्थित ससुराल गया था। वहां से रात में लौटा और कमरे में जाकर फांसी (Constable commits suicide) लगा ली। पीछे से कुछ देर बाद पत्नी पहुंची तो पति का शव फंदे से लटका देख उसने शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विश्रामपुर के चोपड़ा कॉलोनी बिलासपुरिहा लाइन क्वार्टर नंबर 788 निवासी आरक्षक अंतोश खलखो पिता स्व. नवल साय खलखो बैच नंबर 842 वर्तमान में जिला बल सूरजपुर में पदस्थ (Constable commits suicide) था और बीते 2 माह से मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में ड्यूटी कर रहा था।

इस बीच अंतोश 3 दिन का अवकाश लेकर सोमवार को अपने निवास चोपड़ा कॉलोनी बिलासपुरिहा लाइन पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने घर के बगल में स्थित ससुराल में भोजन कर क्वार्टर लौट आया था। रात 10 बजे जब पत्नी माता-पिता के घर से लौटकर अपने क्वार्टर पहुंची तो उसने सामने वाले कमरे में पति को पंखे (Constable commits suicide) से लटके हुए देखा।

आरक्षक ने आयरन तार से फंदा बनाकर फांसी (Constable commits suicide) लगा ली थी। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल आरक्षक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Constable commits suicide: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इधर घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आत्महत्या (Constable commits suicide) के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

आरक्षक की 5 वर्षीय बेटी भी है। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।