6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर आ रहे छत्तीसगढ़ के इस शहर में, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनाव जीतने का मंत्र

4 महीने के भीतर दूसरी बार हो रहा दौरा, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के संभागीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

2 min read
Google source verification
Amit Shah

Amit Shah

अंबिकापुर. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 अक्टूबर को अंबिकापुर में बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के संभागीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 12 अक्टूबर को अम्बिकापुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन होना है।

इस लेकर 9 अक्टूबर को संभाग के महत्वपूर्ण नेताओं व भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में बुलाई गई है।


विदित हो कि सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले 14 विधानसभा के बूथ स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिवों के महत्वपूर्ण सम्मेलन को संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। यह पहला अवसर होगा जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरगुजा संभाग में बूथ के पदाधिकारियों को सीधे संबोधित करेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनका मार्गदर्शन करेगें।


प्रदेशाध्यक्ष लेंगे तैयारियों का जायजा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ९ अक्टूबर को अंबिकापुर पहुंचेगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा सरगुजा संभाग के प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेंगें।

बैठक में संभाग के पांचों जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, निगम मण्डल बोर्ड के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश के नेताओं द्वारा हर बूथ से अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाई जाएगी।


सीएम व राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री भी रहेंगे उपस्थित
बूथ स्तरीय संभागीय सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 12 अक्टूबर को अमित शाह के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।


4 महीने के भीतर दूसरी बार आ रहे अंबिकापुर
विदित है कि सरगुजा जिले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का विकास यात्रा के बाद यह दूसरा आगमन होगा। भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने जिले व संभाग के सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग