अंबिकापुर

धान खरीदी केंद्र में हमाली के नाम पर किसानों से की जा रही अवैध वसूली, बड़े किसान ने किया खुलासा

Illegal recovery: शासन द्वारा 6 रुपए प्रति क्विंटल हमाली (Hamali) दर की गई है निर्धारित, 100 क्विंटल धान लेकर पहुंचे किसान से 24 रुपए प्रति क्विंटल हमाली की की जा रही थी मांग
2 min read
Hamali
Paddy purchase center

अंबिकापुर. Illegal recovery: धान खरीदी केंद्र में सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक हमाली वसूली का मामला सामने आया है। शहर के नमनाकला धान खरीदी केंद्र में शासन द्वारा निर्धारित हमाली दर से अधिक वसूली की जा रही है। इससे किसानों में नाराजगी है। यह मामला तब उजागर हुआ जब क्षेत्र के बड़े किसान विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव गुरुवार को करीब 100 क्विंटल धान बेचने पहुंचे तो उनसे हमाली दर शासन द्वारा निर्धारित ६ रुपए प्रति क्विंटल की जगह २४ रुपए प्रति क्विंटल की मांग की जाने लगी।


प्रदेश के साथ ही जिले में भी धान खरीदी का काम 1 नवंबर से शुरू है। धीरे-धीरे किसानों द्वारा समितियों में धान बेचने की रफ्तार पकडऩी शुरू हो गई है। इधर समिति द्वारा किसानों से अवैध वसूली की भी शिकायत आनी शुरू हो गई है। शहर के नमनाकला स्थित धान खरीदी केन्द्र पर किसानों से हमाली दर अधिक लिया जा रहा है।

इस अवैध वसूली की जानकारी तब हुई जब क्षेत्र के एक बड़े किसान विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव गुरुवार को धान बेचने नमनाकला स्थित खरीदी केन्द्र पर पहुंचे। वे ट्रैक्टर में करीब 100 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। धान अनलोडिंग, बोरी पलटने व छल्ली लगाने के नाम पर हमाली दर 24 रुपए प्रति क्विंटल की मांग की गई। जबकि शासन द्वारा हमाली दर 6 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।


किसानों द्वारा इसका बिल मांगे जाने पर सोसायटी प्रबंधन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। अधिक वसूली के संबंध में पूछे जाने पर सोसायटी प्रबंधन का कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित राशि पर हमाल काम नहीं करना चाहते हैं।


छोटे किसानों को हो रहा नुकसान
धान खरीदी केन्द्रों में मजदूरों के नाम पर किसानों से अतिरिक्त रुपए वूसली किए जाने से विशेष कर छोटे किसानों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। छोटे किसान ट्रैक्टर व अन्य साधन से धान बेचने खरीदी केन्द्र में पहुंचते हैं। ट्रांसपोर्टिंग चार्ज के साथ-साथ खरीदी केन्द्रों में मजदूरी दर भी अधिक देना पड़ रहा है। इससे छोटे किसानों को ज्यादा नुकसान हो रहा है।


‘एजेंट के माध्यम से की जा रही वसूली’
किसान विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि बोरी पलटी करने, सिलाई व छल्ली लगाने सहित अन्य कामों के लिए किसानों की सुविधा को देखते हुए शासन द्वारा हमाल नियुक्त किए गए हैं।

शासन द्वारा हमाली दर प्रति क्विंटल ६ रुपए निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद भी एजेंट के माध्यम से किसानों से 24 रुपए प्रति क्विंटल मजदूरों के नाम पर वसूली की जा रही है। यानी कुल मिलाकर ३० रुपए मजदूरी दर वसूली की जा रही है।

जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
धान खरीदी केन्द्रों में अवैध वसूली की शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
कुंदन कुमार, कलेक्टर, सरगुजा

Published on:
25 Nov 2022 09:08 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष