अंबिकापुर

Video : नेता प्रतिपक्ष ने कंबल वाले बाबा की जिला निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत, कहा- रद्द हो भाजपा की मान्यता

कंबल वाले बाबा द्वारा लुंड्रा विधायक चिंतामणी महाराज को भाजपा में शामिल होकर चुनाव लडऩे के लिए मंत्री पद का ऑफर मामला
2 min read
TS Singhdeo complaint to EC
TS complaint from EC

अंबिकापुर. कंबल वाले बाबा द्वारा लुंड्रा विधायक चिंतामणी महाराज को भाजपा में शामिल होकर चुनाव लडऩे तथा मंत्री पद का ऑफर देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से कर कंबल वाले बाबा समेत मामले में शामिल अन्य भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी तथा भाजपा की मान्यता रद्द करने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी बीच 16 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ता कंबल वाले बाबा द्वारा लुंड्रा विधायक चिंतामणी महाराज को भाजपा में शामिल होकर चुनाव लडऩे व मंत्री पद का प्रलोभन दिया गया था। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

कंबल वाले बाबा का यह कृत्य न केवल आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व भारतीय दंड संहिता के तहत एक आपराधिक कृत्य भी है। ऐसे में कंबल वाले बाबा की तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा इस मामले में शामिल अन्य भाजपा नेताओं के संबंध में भी जांच कर कार्रवाई की जाए।

पार्टी की मान्यता हो रद्द
पत्रिका से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एनडीए ने सरकारी ढांचों को इस कदर प्रभावित किया है कि विभिन्न पार्टियों के कार्यालयों से निर्वाचन की तिथि पता चलती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा धन-बल के दम पर जो खरीद-फरोख्त कर रही है उसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने इस मामले में भाजपा की मान्यता रद्द करने की मांग की है।

Published on:
18 Oct 2018 05:34 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: बाइक पर सवार होकर 2 दोस्त लौट रहे थे घर, एक की घर पहुंची लाश, दूसरे की हालत गंभीर

Surguja Crime: 20 हजार की चोरी के शक में युवक ने महिला को बेदम पीटा, पति से बोला- तुम्हारी पत्नी बेहोश पड़ी है, हुई मौत

Nepal Floods: नेपाल में लापता डॉ. मीना की दीदी बोलीं- वो बहुत खुश थी, हमें भी वीडियो कॉल में 2 बार दर्शन कराया, बोलते-बोलते आंखें हुईं नम, See Video

Nepal Flood: नेपाल त्रासदी में अंबिकापुर भाजपा नेता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता लापता, इंग्लैंड से आई थीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर

Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा