अंबिकापुर

लिबरा वाटरफॉल के रास्ते पर पुलिस ने लगाया बैरिकेड, किशोरी की डूबकर हुई थी मौत, मारपीट भी

Libra waterfall: नाबालिगों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो भी हुआ था वायरल, पुलिस ने 8 नाबालिगों के खिलाफ दर्ज किया था अपराध, ग्रामीणों ने भी की थी वाटरफॉल आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग

less than 1 minute read
लिबरा वाटरफॉल के रास्ते पर पुलिस ने लगाया बैरिकेड, किशोरी की डूबकर हुई थी मौत, मारपीट भी
Police put barricade on the way of Libra waterfall

अंबिकापुर. Libra waterfall: दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम लिबरा वाटर फॉल में बुधवार को हुए विवाद और 1५ वर्षीय किशोरी की वाटर फॉल में डूबने से मौत के बाद पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए वाटर फॉल में जाने पर रोक लगा दिया है। नाबालिगों के 2 गुटों के बीच यहां मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं पूर्व में ग्रामीणों ने आए दिन हो रही हुड़दंग को देखते हुए यहां आने पर रोक लगाने की शिकायत की थी। इन सबको देखते हुए दरिमा पुलिस ने बैरिकेट लगाकर वाटर फॉल जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है।


गौरतलब है कि लिबरा वाटरफॉल अंबिकापुर शहर से लगा हुआ है। शहर से 10 किमी की दूरी पर होने के कारण काफी संख्या में युवक-युवतियां व नाबालिग अपने दोस्तों व परिजनों के साथ वाटर फॉल पहुंचते हैं। गर्मी के दिनों में नहाने के साथ ही वाटरफॉल में मस्ती करते देखे जा सकते हैं।

वहीं कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा भी वाटर फॉल पहुंचकर हुड़दंग मचाया जाता है। असामाजिक तत्व के हुड़दंगी व किसी अनहोनी की आशंका से लिबरा गांव के ग्रामीणों ने दरिमा थाने में शिकायत की थी

लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी बीच बुधवार को नाबालिगों के बीच वाटरफॉल में मारपीट व एक नाबालिग लडक़ी नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई।


बैरिकेड लगाकर रास्ता किया सील
नाबालिगों के 2 गुटों के बीच मारपीट व सहेलियों के साथ नहा रही किशोरी के डूबने की घटना के बाद दरिमा पुलिस ने वाटरफॉल जाने वाले रास्ते पर बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया है, ताकि घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

Published on:
15 Jun 2023 09:06 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार