अंबिकापुर

राजसी परंपरा के साथ महाराजा टीएस और युवराज आदित्येश्वर ने की शस्त्रों की पूजा- देखें खास तस्वीरें

विजयादशमी पर सरगुजा पैलेस में सुबह 9 बजे वर्तमान महाराज टीएस सिंहदेव व युवराज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने पूजा-अर्चना की
2 min read
TS Singhdeo worshiped arms
Arms worshiped

अंबिकापुर. विजयादशमी के अवसर पर परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर में जगह-जगह शस्त्र पूजन किया गया। राजसी परम्परा के अनुसार पैलेस में सुबह शस्त्र पूजन किया गया। वहीं रक्षित केंद्र में एसपी व एडिशनल एसपी तथा क्षत्रिय समाज ने देवश्वर कालोनी में शस्त्र पूजन किया।


विजयादशमी के अवसर पर सरगुजा पैलेस में सुबह ९ बजे राजसी परम्परा का निर्वहन करते हुए वर्तमान महाराज टीएस सिंहदेव व युवराज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने पूजा-अर्चना की। पैलेस में सबसे पहले गज व नगाड़ा की पूजा अर्चना की गई।

इसके बाद पैलेस में विधिवत ढंग से शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सरगुजा राजपरिवार के सदस्यों के साथ अन्य लोग शामिल थे।


किया सामूहिक हवन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा गुरुवार को शस्त्र पूजन क्षत्रिय भवन अस्तबल के पीछे देवेश्वर कॉलोनी में किया गया। समाज के लोगों ने घर से क्षत्रिय भवन में शस्त्र लाकर सामूहिक पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात सामूहिक हवन किया गया व प्रसाद वितरण किया गया।

रक्षित केंद्र में हुई पूजा
पुलिस विभाग द्वारा रक्षित केंद्र व कोतवाली थाने में शस्त्र पूजन किया गया। सुबह 10 बजे एसपी सदानंद कुमार व एडिशनल एसपी रामकृष्ण साहू ने रक्षित केंद्र में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना की। इसके बाद हर्ष फायर किया गया।

Published on:
19 Oct 2018 05:44 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई