अंबिकापुर

Video: महतारी वंदन योजना: पार्षद पति ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता को लाठी लेकर मारने दौड़ाया, वीडियो वायरल

Mahtari Vandan Yojana: शहर के गंगापुर स्थित वार्ड में महतारी वंदन योजना फार्म भरने के दौरान विवाद, महिला कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पार्षद पति के खिलाफ दर्ज किया अपराध

2 min read
Video: महतारी वंदन योजना: पार्षद पति ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता को लाठी लेकर मारने दौड़ाया, वीडियो वायरल
Councilor husband try to beat up by stick

अंबिकापुर. Mahtari Vandan Yojana: विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने महतारी वंदन योजना के तहत हर विवाहित महिला को 1000 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी। सरकार बनते ही राज्य की भाजपा सरकार ने इसपर मुहर लगा दी। अब महतारी वंदन योजना के तहत फार्म भरने को लेकर महिलाएं आंगनबाड़ी पहुंच रही है। योजना को लेकर कई जगह कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। इसी बीच शहर के गंगापुर वार्ड में पार्षद पति व पूर्व पार्षद ने 7 फरवरी को फार्म भरने में मदद कर रही भाजपा की महिला कार्यकर्ता से गाली-गलौज करते हुए डंडा लेकर मारने दौड़ाया। कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पार्षद पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


गौरतलब है कि शहर के गंगापुर वार्ड क्रमांक 47 में महतारी वंदन योजना का फार्म जमा करने 6 फरवरी को सोसायटी के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बैठी हुई थीं। भाजपा की महिला कार्यकर्ता प्रीति सिंह भी फार्म भरने आने वाली महिलाओं की सहायता के लिए वहां मौजूद थी।

यह देख कांग्रेसी पार्षद मीला तिर्की के पति व पूर्व पार्षद बालकेश्वर तिर्की वहां पहुंचा और योजना को लेकर अनाप-शनाप बकने लगा। इस बात पर भाजपा कार्यकर्ता ने विरोध किया तो पार्षद पति विवाद करने लगा।

इस दिन तो मामला शांत हो गया लेकिन 7 फरवरी को दोबारा पार्षद पति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामने आकर योजना की बुराई करने लगा। जब फिर भाजपा महिला कार्यकर्ता प्रीति सिंह ने उसे मना किया तो वह उससे गाली-गलौज करने लगा।


महिला कार्यकर्ता को मारने दौड़ाया
पार्षद पति बालकेश्वर तिर्की का गुस्सा यहीं नहीं थमा, वह महिला कार्यकर्ता को मारने लाठी लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे मारने दौड़ाया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। पार्षद पति का दुव्र्यवहार देख फार्म भरने आईं महिलाओं ने भी नाराजगी व्यक्त की।


पार्षद पति के खिलाफ अपराध दर्ज
पार्षद पति द्वारा मारपीट की कोशिश व गाली-गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से आहत महिला कार्यकर्ता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पार्षद पति के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Published on:
08 Feb 2024 08:32 pm
Also Read
View All
Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार

Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद