अंबिकापुर

पिता पलटा ही था कि पेड़ से टकरा गई मार्शल, हादसे में 4 माह के मासूम की मौत, टीका लगवाकर लौट रहे थे घर

मार्शल में सवार माता-पिता व दादा-दादी को आईं गंभीर चोट, सभी बच्चे को टीका लगवाकर अपने वाहन से लौट रहे थे वापस
2 min read
Innocent body
Innocent body

अंबिकापुर. 4 माह के मासूम बालक को टीका लगवाने पूरा परिवार गुरुवार की सुबह अपनी मार्शल वाहन से अंबिकापुर आया था। टीका लगवाकर सभी वापस लोट रहे थे। टीके का इंजेक्शन लगने के कारण मासूम रास्ते में रोने लगा। इस दौरान मार्शल चला रहा पिता उसे पलटकर देखने लगा। इसी बीच मार्शल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में मां की गोद से छिटक कर मासूम ड्राइवर वाली सीट से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि माता-पिता व दादा-दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


भटगांव थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र प्रताप शर्मा गुरुवार को अपने 4 महीने के पुत्र मास्टर अर्णव शर्मा को टीका लगवाने के लिए परिवार समेत अंबिकापुर हॉस्पिटल आया था। वह अपनी निजी मार्शल खुद चला रहा था तथा उसकी पत्नी संगीता शर्मा, पिता रामजीगर शर्मा और मां प्रभा देवी भी सवार थीं।

शहर के ही एक निजी अस्पताल में मासूम को टीका लगवाने के बाद सभी भटगांव वापस लौट रहे थे। महेंद्र प्रताप ही मार्शल चला रहा था। जबकि मासूम अपनी दादी के साथ मां की गोद में बैठा था। दादा आगे की सीट पर बैठा था।

मार्शल गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारस मार्ग पर स्थित चठिरमा बेरियर के पास पहुंचा ही था कि टीके के इंजेक्शन के कारण मासूम बेटे को रोता पिता ने पीछे पलट कर देखा। इसी दौरान मार्शल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।


मां की गोद से छिटक कर सीट से टकराया मासूम
हादसे में मां की गोद से छिटक कर मासूम ड्राइवर की सीट से टकरा गया और उसे गंभीर चोट लगी। वह बेहोश हो गया था। इधर वाहन में बैठे सभी लोगों को भी गंभीर चोट आई थीं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।


अन्य का इलाज जारी
दुर्घटना में मृत मासूम के पिता के सिर पर चोट आई थी, जिसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर दादा रामजीगर व दादी प्रभादेवी को गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Published on:
18 Oct 2018 07:20 pm
Also Read
View All
Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर

सरकारी छुट्टी का ऐलान! छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर CM साय ने की बड़ी घोषणा, अग्रवाल समाज की मांग पूरी

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video