अंबिकापुर

नदी से नहाकर देर से घर लौटी बेटी तो मां ने लगा दी फटकार, फिर वो हुआ जो सोचा न था

मां की फटकार 14 वर्षीय बेटी को गुजरी नागवार, देर से नहाकर लौटने पर मां ने गुस्से में दिया था डांट
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 2:57 PM IST
Body
Dead body

अंबिकापुर. 14 वर्षीय एक किशोरी गांव से लगे नदी में नहाने गई थी। काफी देर बाद जब वह नहाकर घर लौटी तो मां ने उसे फटकार लगाई। मां की डांट बेटी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने तत्काल ही खौफनाक कदम उठा लिया।

उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। मुंह से झाग आता देख माता-पिता द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर निवासी 14 वर्षीय राधा विश्वकर्मा पिता हरिभजन विश्वकर्मा मंगलवार को घुनघुटा नदी में नहाने गई थी। नदी से नहाने के बाद वह काफी देर से घर लौटी। घर पहुंचते ही मां ने उसे देखा तो गुस्सा हो गई और कहा कि इतनी देर तक कहां थी।

इस पर उसने बेटी को फटकार लगा दी। मां की यह बात उसे काफी नागवार गुजरी, फिर उसने गुस्से में घर में रखे धान में डालने वाला कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक के असर से उसे उल्टियां होने लगी तो माता-पिता आनन-फानन में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु ही किया था कि उसकी हालत और बिगडऩे लगी। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Published on: