अंबिकापुर

Online fraud: बैंकिंग ऐप अपडेट करने का आया लिंक, क्लिक करते ही सोसायटी संचालक के खाते से कट गए 6.14 लाख रुपए

Online fraud: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए सोसायटी संचालक ने कोतवाली में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट, पुलिस कर रही है मामले की जांच
less than 1 minute read
ऑनलाइन ठगी रैकेट का भंडाफोड़! 12वीं पास हैकर समेत 6 गिरफ्तार, APK फाइल से हैक करते थे मोबाइल...(photo-patrika)
ऑनलाइन ठगी रैकेट का भंडाफोड़! 12वीं पास हैकर समेत 6 गिरफ्तार, APK फाइल से हैक करते थे मोबाइल...(photo-patrika)

अंबिकापुर. सोसायटी संचालक के मोबाइल पर इंटरनेट बैंकिंग एप्प अपडेट कराने का लिंक आया था। उस लिंक को सोसायटी संचालक द्वारा क्लिक करने व प्रोसेस करने के बाद उसके खाते से 6 लाख 14 हजार रुपए (Online fraud) कट गए। सोसायटी संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपरिया कॉलोनी नमनाकला निवासी विनोद कुमार सिंह सोसायटी का संचालन करता है। उसका बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा नमनाकला में बचत खाता है। 23 अपै्रल को उसके मोबाइल पर इंटरनेट बैंकिंग एप्प अपडेट कराने का लिंक (Online fraud) आया था।

उसने उक्त लिंक को क्लिक किया (Online fraud) और रजिस्टर किया। इसके बाद उसे 1 घंटे इंतजार करने को कहा गया। फिर उसके मोबाइल पर ओटीपी आने लगा। सोसायटी संचालक द्वारा किसी को ओटीपी नहीं बताया था। शाम लगभग 5 से 5.30 बजे के बीच 3 बार में खाते से 6 लाख 14 हजार रुपए कट गए।

Online fraud: थाने में रिपोर्ट दर्ज

6 लाख 14 हजार रुपए ऑनाइन ठगी (Online fraud) के शिकार होने पर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक को टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोसायटी संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 66 डी व 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
24 Apr 2025 08:34 pm
Published on:
24 Apr 2025 08:34 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष